राष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकोला से 10 छात्राओं का हुआ चयन…,प्रतियोगिया में भाग लेने छात्राएं हुईं कोलकाता रवाना…

राष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकोला से 10 छात्राओं का हुआ चयन…,प्रतियोगिया में भाग लेने छात्राएं हुईं कोलकाता रवाना…

पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (CG MP TIMES/01 फरवरी 2025) :
छत्तीसगढ़ राज्य से राष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में खेलने के लिए जो टीम कोलकाता रवाना हुई है, उस टीम में विकासखण्ड पेण्ड्रा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकोला से 10 छात्राएं शामिल हैं।

कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकोला में पिछले 25 वर्षों से जिम्नास्टिक खेल को एक नई दिशा मिली है। इस विद्यालय में पढ़ने वाली आदिवासी अंचल की प्रतिभाशाली बच्चियों ने जिमनास्टिक जैसे कठिन खेल में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है, जो कि इस जिले और प्रदेश की बड़ी उपलब्धि है।

68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 2 एवं 3 फरवरी को कोलकाता पश्चिम बंगाल में किया जा रहा है। जिसमें जिम्नास्टिक के लिए छत्तीसगढ़ राज्य से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकोला की 10 छात्राओं का चयन हुआ है।

चयनित छात्राओं में 14 वर्ष बालिका वर्ग में  – पूनम तिवारी, पूजा मसराम, भारती तिवारी, 17 वर्ष बालिका वर्ग में – आँचल, जया मार्को, मोना प्रजापति, 19 वर्ष बालिका वर्ग में – रिया सावले. लवली मरावी, भारती मार्को, सुषमा ओट्टी का चयन हुआ है। ये सभी चयनित छात्राएं 31 जनवरी को आजाद हिंद एक्सप्रेस से कोलकाता के लिए रवाना हुए।

बताते चलें कि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकोला की छात्राएं 23 वर्षों से राज्य की चैम्पियनशिप जीतते आ रही हैं और इनके इस उपलब्धि में इस विद्यालय के प्रशिक्षक रीतेश सिंह का बड़ा योगदान है। रीतेश सिंह जो कि खुद ही राष्ट्रीय जिम्नास्ट एवं मध्य प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ी रहे हैं, अपने विद्यालय की छात्राओं को खेल के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए दिन रात एक कर देते हैं। यह रीतेश सिंह का कुशल मार्गदर्शन ही है कि आदिवासी अंचल की छात्राएं सीमित संसाधनों में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपने विद्यालय, जिला और प्रदेश की नाम रौशन कर रही हैं।

छात्राओं की इस सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी जेके शास्त्री, विद्यालय के प्राचार्य अक्षय नामदेव, खेमराज सिंह, निशा पाण्डेय, राजकुमार आर्मो, अरविंद शुक्ला ने बधाई दी है।