नगर पालिका पेण्ड्रा के भाजपा से अध्यक्ष पद प्रत्याशी रितेश फरमानिया को मिल रहा व्यापक जन समर्थन…,वार्डों में चल रहा सघन जन सम्पर्क अभियान…,पार्षद प्रत्याशी भी शामिल रहे सघन जनसम्पर्क में…
पेण्ड्रा (CG MP TIMES/02 फरवरी 2025) :
भाजपा के नगर पालिका पेण्ड्रा के अध्यक्ष पद प्रत्याशी रितेश फरमानिया को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने रविवार की सुबह से दुर्गा मंदिर वार्ड क्र. 12 से जन सम्पर्क अभियान प्रारंभ किया। उनके साथ पार्षद प्रत्याशी विमल मिश्रा भी जनसम्पर्क में शामिल रहे।
अध्यक्ष पद प्रत्याशी रितेश फरमानिया भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घर घर पहुंचकर बीजेपी को कमल छाप में वोट देने की अपील के साथ, शासन की योजनाओं व खुद के द्वारा जीतने के पश्चात कराए जाने वाले कार्यो के बारे में भी विस्तार से बताकर मतदाताओं से आर्शीवाद ले रहे हैं।
रविवार के जनसम्पर्क अभियान में भाजपा के जिला पदाधिकारी, दोनों पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, भाजपा के कार्यकर्ता व विशेष रूप से विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक, कार्यकर्ता, बहने सैकड़ो की सख्या में शामिल हैं। जनसमर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओ के साथ मतदाता भी भाजपा के प्रति उत्साहित दिख रहे हैं।