जिले समस्त कर्मचारी अधिकारी संगठनों के होली मिलन समारोह में खूब उड़े गुलाल, जमकर नाचे कर्मचारी…

जिले समस्त कर्मचारी अधिकारी संगठनों के होली मिलन समारोह में खूब उड़े गुलाल, जमकर नाचे कर्मचारी…

पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (CG MP TIMES/23 मार्च 2025) :
जीपीएम जिले समस्त कर्मचारी अधिकारी संगठनों ने शनिवार को इंदिरा उद्यान पेण्ड्रा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया।

इसमें जिले के समस्त विभागों के कर्मचारी अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान होली के फाग गीतों में उपस्थित कर्मचारी जमकर नाचे और अबीर गुलाल से होली खेले।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में सभी को होली पर्व की बधाई देते हुए जिले के सभी कर्मचारियों की एकजुटता पर जोर दिया।

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वल्पाहार का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम में कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक सुरेन्द्र सिंह, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला महासचिव आकाश राय, अनूसूचित क्षेत्र कर्मचारी अधिकारी संगठन के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास, पेण्ड्रा के बीईओ आरएन चंद्रा, कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के जिला महासचिव सत्य नारायण जायसवाल, कैशलेश चिकित्सा कल्याण संघ के प्रदेश संयोजक पीयूष गुप्ता, सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिलाध्यक्ष दिनेश राठौर, टीचर्स एसोशियेशन के जिलाध्यक्ष मुकेश कोरी, राकेश चौधरी, ओम प्रकाश सोनवानी, अजय चौधरी, जितेंद्र शुक्ला, कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रकाश रैदास, ट्राईबल एजुकेशन संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम कोसले, प्रभाकर सिंह, राजस्व पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष जनार्दन मंडल, अजय प्रकाश शुक्ल, सर्व शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, संजय सोनी, राजेश चौधरी, बाबूलाल पांडे, सेंगर, गीताराम साहू, कन्हैया सोनवानी, तेरसू राम चौधरी, आशीष पांडे, संतोष प्रजापति, परमेश्वर भास्कर, रात्रे, कैलाश लदेर, फत्तेलाल चौधरी, महेंद्र मिश्रा, राजकुमार पटेल, लक्ष्मीशंकर गुप्ता, संजय टांडिया, परसराम चौधरी, छोटेलाल बनवासी, ममता चक्रवर्ती, मीना शर्मा, मंजू शुक्ला, निष्ठा ताम्रकार, वैजयंती पैकरा, लक्षनिया उद्दे, अनीता पैकरा, अर्चना पैकरा, विजय साहू, एवन मराबी, विश्वनाथ सोनी, दिनेश कश्यप, नरेन्द्र पाल पैकरा, ललित भास्कर, मिथलेश चौधरी, शिव रैदास इत्यादि सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के संयोजक कैशलेश चिकित्सा कल्याण संघ के प्रदेश संयोजक पीयूष गुप्ता थे।