नव गठित जीपीएम जिला पंचायत का पहला अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनने के लिए जोड़ तोड़ शुरू…,10 में 6 सदस्य भाजपाई इसलिए भाजपा मजबूत स्थिति में, कांग्रेस से 2 और 2 निर्दलीय…,अध्यक्ष का पद अजजा महिला के लिए आरक्षित, इसलिए सामान्य पुरुष को उपाध्यक्ष बनाने की संभावना…,पढ़िए क्षेत्रवार विजयी प्रत्याशियों के नाम…

नव गठित जीपीएम जिला पंचायत का पहला अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनने के लिए जोड़ तोड़ शुरू…,10 में 6 सदस्य भाजपाई इसलिए भाजपा मजबूत स्थिति में, कांग्रेस से 2 और 2 निर्दलीय…,अध्यक्ष का पद अजजा महिला के लिए आरक्षित, इसलिए सामान्य पुरुष को उपाध्यक्ष बनाने की संभावना…,पढ़िए क्षेत्रवार विजयी प्रत्याशियों के नाम…

पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (CG MP TIMES/25 फरवरी 2025) :
त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में 23 फरवरी को मरवाही ब्लाक में भी मतदान एवं मतगणना सम्पन्न हो गया। इसके बाद नव गठित जीपीएम जिला में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर काबिज होने के लिए भाजपा और कांग्रेस के नेता जोड़ तोड़ की राजनीति में लग गए हैं।

बता दें कि 10 जिला पंचायत सदस्यों में से 4 सदस्य भाजपा समर्थित, 2 सदस्य कांग्रेस समर्थित और 4 सदस्य निर्दलीय जीते हैं, लेकिन 4 निर्दलीयों में से एक सदस्य समीरा पैकरा भाजपा नेत्री हैं, जिनके क्षेत्र से भाजपा अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा इसलिए नहीं की थी क्योंकि वहां से पूर्व विधायक रामदयाल उईके की पत्नी भी दावेदार थी। समीरा पैकरा 4थीं बार जिला पंचायत सदस्य बनी हैं। वो अविभाजित बिलासपुर जिले में जिला पंचायत उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। वहीं क्षेत्र क्रमांक 3 निर्दलीय जीतने वाले पवन पैकरा भी भाजपाई हैं और वो भाजपा के पदाधिकारी होने के साथ ही जनपद पंचायत गौरेला के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसलिए प्रथम दृष्टिकोण में जीपीएम जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए भाजपा बेहद मजबूत स्थिति में दिख रही है। अब भाजपा का सत्ता और संगठन किसको जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का उम्मीदवार तय करता है, यह देखने वाली बात होगी।

उल्लेखनीय है कि 23 फरवरी को मरवाही में हुए मतदान एवं मतगणना के बाद क्षेत्र क्रमांक 7 से निर्दलीय राधा मुरारी रैदास, क्षेत्र क्रमांक 8 कांग्रेस समर्थित नेहा गजरूप सलाम, क्षेत्र क्रमांक 9 से भाजपा समर्थित राजेश नंदिनी आर्मो और क्षेत्र क्रमांक 10 से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी बूंद कुंवर सिंह मास्को ने जीत हासिल किया है। हालांकि इनके जीत की विधिवत घोषणा नहीं हुई है लेकिन मतगणना के अन्तिम आंकणों के अनुसार इन्होंने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है।

पेण्ड्रा व गौरेला ब्लाक में कांग्रेस शून्य, मरवाही ब्लॉक ने रखी कांग्रेस की लाज

जिला पंचायत चुनाव में पेण्ड्रा और गौरेला ब्लॉक में किसी भी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को जीत नहीं मिली है। यहां के 6 क्षेत्रों में से 5 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी और एक में निर्दलीय को जीत मिली है। वहीं मरवाही ब्लॉक के 4 क्षेत्रों में से 2 में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी, एक में भाजपा समर्थित प्रत्याशी और एक में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई है।

जिपं अध्यक्ष अजजा महिला के लिए आरक्षित, इसलिए सामान्य पुरुष को उपाध्यक्ष बनाने की संभावना

जीपीएम जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। चूंकि अध्यक्ष का पद अनूसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है, इसलिए ऐसी संभावना जताई जा रही है कि उपाध्यक्ष पुरुष को बनाया जायेगा। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि सामंजस्य स्थापित करने के लिए सामान्य वर्ग के पुरुष को उपाध्यक्ष बनने का अवसर दिया जाएगा, जिससे कि दोनों महत्वपूर्ण पदों पर महिला पुरुष वर्ग दोनों को ही अवसर मिल सके।

निर्वाचित हुए जीपीएम जिला पंचायत सदस्यों के क्षेत्रवार नाम :-

क्षेत्र क्रमांक 1 (अजजा मुक्त) से समीरा पैकरा,

क्षेत्र क्रमांक 2 (अजजा मुक्त) से भंवर सिंह गोवास,

क्षेत्र क्रमांक 3 (अजजा मुक्त) से पवन पैकरा,

क्षेत्र क्रमांक 4 (अनारक्षित महिला) से श्याममणि बृजलाल राठौर,

क्षेत्र क्रमांक 5 (अनारक्षित मुक्त) से राजा उपेंद्र बहादुर सिंह,

क्षेत्र क्रमांक 6 (अजजा महिला) से पूर्णिमा कपूर पैकरा,

क्षेत्र क्रमांक 7 (अजा महिला) से राधा मुरारी रैदास,

क्षेत्र क्रमांक 8 (अजजा महिला) से नेहा गजरूप सलाम,

क्षेत्र क्रमांक 9 (अजजा महिला) से राजेश नंदिनी आर्मो,

क्षेत्र क्रमांक 10 (सामान्य महिला) से बूंद कुंवर सिंह मास्को ने जीत हासिल किया है।