पीयूष गुप्ता बने छत्तीसगढ़ अनुसूचित क्षेत्र अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव…

पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (CG MP TIMES/16 जुलाई 2024) :
छत्तीसगढ़ अनुसूचित क्षेत्र अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास एवं संघ के अन्य सदस्यों की सर्वसम्मति से पीयूष कुमार गुप्ता, शिक्षक माध्यमिक शाला नवापारा सधवानी को संघ के प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

पीयूष गुप्ता को नियुक्ति पत्र देकर संघ ने यह आशा की संघ के संविधानों के अनुसार कार्य करते हुए कर्मचारी हित में हमेशा आगे खड़े रहने वाला छत्तीसगढ़ अनुसूचित क्षेत्र अधिकारी कर्मचारी संघ के मापदंडों पर चलकर अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। उक्त नियुक्ति पर प्रांतीय पदाधिकारी कृष्ण कुमार रजक एवं कार्यकारी सदस्य फतेह लाल चौधरी ने पीयूष गुप्ता को बधाई दिया है।