मॉर्निंग ग्रुप के सदस्य जन्मदिन, शादी की सालगिरह, विभिन्न त्यौहारों की खुशियां सुबह-सुबह खेल मैदान में मनाकर लोगों को जोड़ रहे खेल मैदान से, जिससे कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोग जागरूक हों…

पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (CG MP TIMES/08 दिसम्बर 2025) :
लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने और उन्हें खेल मैदान से जोड़ने के लिए पेण्ड्रा शहर में मॉर्निंग वॉक ग्रुप के सदस्य कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इसी कड़ी में फिजिकल कॉलेज खेल मैदान में मॉर्निंग वॉक ग्रुप के सदस्यों ने अनिल आसनानी (सोनू) का जन्म दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। वहीं इससे पहले ग्रुप के सदस्यों ने महेश अग्रवाल (बंका) का जन्म दिन हर्षोल्लास से मनाया गया था।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को सुबह खेल मैदान से जोड़ने के लिए मॉर्निंग वॉक वाले सदस्यों का ग्रुप बनाकर ग्रुप के सदस्यों का जन्मदिन, शादी की सालगिरह, विभिन्न त्यौहारों की खुशियों को सुबह सुबह खेल मैदान में मनाने से लोगों में खेल मैदान से जुड़ाव और आकर्षण बढ़ रहा है।

मॉर्निंग वॉक ग्रुप के सभी सदस्य सुबह वाकिंग, दौड़, व्यायाम, योग, खेलकूद, साइकिलिंग को बढ़ावा देने के साथ ही लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सुधरता है और लोग बीमारियों से बचते हैं। वहीं जिन्हें कोई बीमारी हो गई है, वो खेल मैदान से जुड़कर बीमारियों को दूर कर सकते हैं। मानसिक स्वास्थ्य के लिए मॉर्निंग ग्रुप द्वारा खूब हंसी मजाक भी किया जाता है, जिससे कि एक स्वस्थ और सक्रिय समाज का निर्माण हो सके।

इस दौरान अनिल आसनानी, सिंधी समाज के अध्यक्ष विजय आसनानी, महेश बंका, सत्य नारायण जायसवाल, बिहारी महलवाला, आनंद गोयनका, रवि केशरी, पंकज केशरवानी, देवेंद्र अग्निहोत्री, राजेश गुप्ता, संतोष चिंटू मलानी, विकास सूर्यवानी, प्रकाश बंजारे, नागेश सुल्तानिया, अविनाश सुल्तानिया, रजनीश केशरी, आशीष केशरी, अखिल जैन, प्रशांत गोयल, डिंपी छाबरिया, रविन्द्र पिंटू वासानी, तुषार खत्री, सन्नी केशरी, मधु सूदन केवर्त इत्यादि उपस्थित थे।

