छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में प्राचार्य पदोन्नति की डीपीसी हुई पूर्ण…,व्याख्याता, व्याख्याता (एलबी) एवं मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक बनेंगे प्राचार्य…

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में प्राचार्य पदोन्नति की डीपीसी हुई पूर्ण…,व्याख्याता, व्याख्याता (एलबी) एवं मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक बनेंगे प्राचार्य…

रायपुर (CG MP TIMES/11 मार्च 2025) :
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा व्याख्याता, व्याख्याता(एलबी) एवं प्रधान पाठक माध्यमिक विद्यालय से प्राचार्य पदोन्नति हेतु छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से 2934 पदों की डीपीसी 10 मार्च को पूर्ण हो गयी।

छत्तीसगढ़ प्राचार्य पदोन्नति फोरम के घटक संगठन के प्रांताध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया कि डीपीसी की कार्यवाही विवरण तैयार कर लोक सेवा आयोग सचिव स्कूल शिक्षा को पदस्थापना आदेश जारी करने के लिए भेजेंगे। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा मांग की गई है कि पदस्थापना काउंसलिंग के माध्यम से कराई जाए। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग की मांग शासन द्वारा माने जाने की पूर्ण संभावना है। उन्होंने प्राचार्य पदोन्नति फोरम के सभी घटक संगठनों के प्रांताध्यक्ष साथियों के सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद दिया है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष अनिल शुक्ला प्राचार्य पदोन्नति के सम्बन्ध में अपनाई जा रही प्रक्रिया के प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी लगातार देते रहे हैं।