जिला पंचायत चुनाव के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की सूची की जारी…, राजा उपेंद्र बहादुर सिंह और विभा नहरेल सहित 8 प्रत्याशियों के नाम फाइनल…,2 सीटों पर पेंच फंसा…

जिला पंचायत चुनाव के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की सूची की जारी…, राजा उपेंद्र बहादुर सिंह और विभा नहरेल सहित 8 प्रत्याशियों के नाम फाइनल…,2 सीटों पर पेंच फंसा…

पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (CG MP TIMES/29 जनवरी 2025) :
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिला गठन के बाद होने वाले पहले जिला पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने अपने समर्थित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 10 में से 8 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें हाई प्रोफाइल सीट क्षेत्र क्रमांक 5 (अनारक्षित मुक्त) से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह (पेण्ड्रा गढ़ी) और क्षेत्र क्रमांक 10 (अनारक्षित महिला) से विभा नहरेल को भाजपा ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

वहीं जिले की 2 हाई प्रोफाइल सीट क्षेत्र क्रमांक 01 (अनूसूचित जनजाति मुक्त) से 4 बार विधायक रह चुके रामदयाल उईके की पत्नी के दावेदार होने और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सहित 3 बार जिला पंचायत सदस्य रह चुकी समीरा पैकरा के दावेदारी के कारण पेंच फंस गया है।

वहीं क्षेत्र क्रमांक 04 (अनारक्षित महिला) भी हाई प्रोफाइल सीट होने से तीन बार के जनपद उपाध्यक्ष रहे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजलाल राठौर की पत्नी के भी दावेदार होने सहित कई दावेदार सामने आने से इस सीट में भी पेंच फंस गया है।

बता दें कि गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला भाजपा अध्यक्ष लालजी यादव के हस्ताक्षर से भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। भाजपा प्रदेश संगठन ने संभागीय कोर कमेटी की अनुशंसा पर उम्मीदवारों का चयन किया है। जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है।