वार्ड क्र. 5 में भाजपा कार्यालय उद्घाटन के साथ शुरू हुआ प्रचार अभियान…,नगर पालिका पेण्ड्रा के अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी रितेश फरमानिया घर-घर कर रहे जनसंपर्क….
पेण्ड्रा (CG MP TIMES/03 फरवरी 2025) :
नगर पालिका पेण्ड्रा के अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी रितेश फरमानिया ने सोमवार को वार्ड क्र. 5 में कार्यालय का शुभारंभ किया। जिसमें वार्ड प्रत्याशी शरद गुप्ता, जिला महामंत्री राकेश चतुर्वेदी, मंडल महामंत्री अरुण तिवारी, मण्डल मंत्री लक्ष्मी काछी, पूर्व पार्षद तिरसिया बाई कोल, अधिवक्ता ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व वार्डवासी शामिल हुए।
कार्यालय उद्घाटन के साथ ही वार्ड के मतदाताओं के साथ भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी रितेश फरमानिया ने बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार व छग की भाजपा सरकार ने जनता के जीवन को सरल समृद्ध बनाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं जिसमें पीएम आवास, शौचालय, महतारी वंदन योजना का 1000 रूपये नगद, प्रत्येक परिवार को मुफ्त राशन, 5 लाख तक मुफ्त इलाज, प्रत्येक परिवार फ्री गैस सिलेण्डर जैसी अनेक योजनाओं का जनता को लाभ हो रहा है।
रितेश फरमानिया ने कहा कि आप मतदाताओं ने भाजपा सरकार के कार्यो और वादों को परखा है, जो कहा है। भाजपा ने जो कहा वही किया है। पेण्ड्रा नगर की अनेक समस्याओं को हमें दूर करना है। आप सबके लिए नगर पालिका से संचालित सभी दैनिक कार्य सरल होंगे। भ्रष्टाचार मुक्त नगर पालिका ही हमारा प्रमुख विषय है। सभी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुचे इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। आप सभी मतदाता मुझे अध्यक्ष पद हेतु व पार्षद हेतु कमल निशान पर बटन दबाकर विजयी बनावे व नगर को सुंदर समस्या विहीन बनाने का संकल्प लें।
उपस्थित वार्डवासियों ने उत्साह दिखाते हुए भाजपा को जिताकर नगर में विकास करवाने का संकल्प लिया।