दो दिन में धान का उठाव नहीं होने पर कांग्रेस ने दिया कलेक्टर कार्यालय घेराव का चेतावनी…,पूर्व विधायक शैलेश पांडेय और डॉ. केके ध्रुव बोले : धान खरीदी की व्यवस्था में सरकार फेल, धान का उठाव न होना बड़े षड्यंत्र की ओर इशारा कर रहा है…,किसान टोकन के लिए भटक रहे…,3100 रुपए की जगह 2300 के भुगतान से किसानो में आक्रोश…

पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (CG MP TIMES/03 दिसम्बर 2024) :
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर धान खरीदी केंद्र चलो अभियान के तहत मंगलवार को जिला जीपीएम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा नियुक्त प्रभारी बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय, मरवाही के पूर्व विधायक डॉ. केके ध्रुव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने धान खरीदी केंद्र नवागांव और पेण्ड्रा का निरीक्षण किया गया, जहां पर उन्होंने भारी अव्यवस्था के बीच धान खरीदी किए जाने का आरोप लगाया। धान खरीदी में सरकार पूरी तरफ फेल बताया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि धान खरीदी को लेकर किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है और किसान टोकन के लिए भटक रहे हैं। वहीं उन्होंने मांग की कि 3100 प्रति क्विंटल की दर से भुगतान करने का वादा भाजपा सरकार के द्वारा किया गया था, लेकिन वर्तमान में मात्र 2300 का भुगतान किया जा रहा है।

पूर्व विधायक शैलेष पांडे ने आरोप लगाया कि सरकार धान खरीदी से बचना चाहती है, इसलिए किसानों को परेशान करने के लिए पटवारी से सत्यापन सहित तरह-तरह के हथकंडे अपना करके किसानों के घरों में चेकिंग करके किसानों को धान बेचने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

हजारों क्विंटल धान मंडी खुले में पड़ा हुआ है। जिसका उठाव राइस मिलर द्वारा नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण खरीदी केंद्र में जगह नहीं है और धान खरीदी पूरी तरह प्रभावित हो रही है।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दिया कि, यदि दो दिन के अंदर जिला जीपीएम में धान खरीदी केंद्र से धान का उठाव नहीं होता है तो जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

धान खरीदी केंद्र चलो अभियान के तहत निरीक्षण के दौरान बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय, मरवाही के पूर्व विधायक डॉ. केके ध्रुव, जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव, नगर पालिका परिषद पेण्ड्रा के अध्यक्ष राकेश जालान, जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह, संतोष ठाकुर, पवन केशरवानी, अनिल सिंह ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास, श्रीकान्त, शिवांश दुबे, वीरेंद्र मिश्रा, गिरजरानी पोट्टाम, बलदेव यादव, निलेश गुर्जर, रेखा तिवारी इत्यादि उपस्थित थे।