स्वामी विवेकानंद को याद कर मंडल सशक्तिकरण अभियान के तहत युवा मोर्चा की कार्यशाला सम्पन्न

पेण्ड्रा।मरवाही (छग एमपी टाइम्स/11 जनवरी 2024) :
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मंडल सशक्तिकरण अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। उक्त कार्यशाला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सम्पन्न हुआ।
उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया राठौर ने सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया एवं विधानसभा चुनावों में जीत के लिए सभी को बधाई दी और इस जीत पर उनके संघर्षों को क्रमवार बताते हुए आगे बढ़ने को प्रेरित किया। साथ ही प्रधानमंत्री नमो एप को प्रचारित करने हेतु सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया।

वहीं कार्यक्रम को आगे संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंकुर गुप्ता ने भी समूचे जिले में जीत का परिणाम लाने के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया एवं आगामी 24 जनवरी को होने वाले नव मतदाता सम्मेलन को सफल बनाने हेतु सुझाव मांगे एवं कार्य निर्देश भी दिए।

कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के जिला मंत्री प्रखर तिवारी एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री सिद्धार्थ दुबे ने किया। कार्यशाला कार्यक्रम में मुख्य रूप से लुसन राठौर, शिव शर्मा, गौरव शर्मा, भावेश केशरवानी, रजनीश तिवारी, हेमराज राठौर, संदीप मिश्रा, रितेश साहू, सन्नी आगवानी, आयुष पांडेय, केशव पाण्डेय, संतोष यादव, एकलव्य केवट, प्रखर नामदेव, करन साहू, उमेश कश्यप, वायुनन्दन मिश्रा, किशन रजक, अमन दुबे, जितेश राठौर, शुभम पांडेय, नारायण राठौर, संदीप गुप्ता, राकेश राठौर सहित सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री व पदाधिकारी उपस्थित रहे।