कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज जिले के नरहरपुर विकासखंड के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का दौरा कर धान खरीदी कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी केन्द्रों में धान खरीदी एवं उठाव की जानकारी प्राप्त कर निर्देशित किया कि संग्रहण केन्द्रों में जाम की स्थिति निर्मित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारियों को दो दिवस के भीतर खरीदे गए धान का उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।