पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (छग एमपी टाइम्स/28 जनवरी 2024) :
राष्ट्रीय पर्व 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह संयुक्त रूप से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ई परिसर में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया जहां ग्राम पंचायत मड़ई की सरपंच बुधवरिया मराबी ने झण्डा फहराया एवं प्राथमिक शाला बच्छापारा में मनमोहन सिंह द्वारा ध्वज फहराया गया एवं तिरंगे झंडे को सलामी दी गई।
इस दौरान छात्र छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि सरपंच बुधवरिया बाई मराबी, अध्यक्षता मनमोहन सिंह, विशिष्ट अतिथि धनेश्वर दास, अमोल सिंह अर्मो उपसरपंच, असमान सिंह ग्रामसभा अध्यक्ष, ओमवती मराबी, इतवार सिंह, उमेंद सिंह, सुमेर सिंह आयाम,जमीला आयाम, महान सिंह, परमेश्वर सिंह, हरवंश सिंह, बहादुर सिंह भानू, केवल सिंह मराबी,आशुतोष शर्मा, ध्यान सिंह मराबी मंचस्थ थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक बलराम तिवारी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन प्रभारी प्रधानपाठक आशुतोष शर्मा ने किया। इस अवसर पर भेलन सिंह मराबी, प्रदीप मराबी, सुरेश मराबी, मदन सिंह, कोमल मराबी, चन्द्रभान सिंह, लल्ली बाई पंच, राधा बाई पंच, नैना बाई पंच, टीकम सिंह पंच, भोले सिंह पंच, मोतीलाल, चैन सिंह, पुष्पा बाई, रामफूल बाई, रामजी मराबी, बलराम तिवारी, कविता भानु, योगेश बिसेन, जुगमुनी बैगा, मीनू एवं ग्रामवासी तथा विद्यालय एवं आँगन बाड़ी के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।
संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर ने भारत के संविधान को बनाने में अहम भूमिका निभाई थी – सरपंच बुधवरिया मराबी, ग्राम मड़ई में हर्ष उल्लास व राष्ट्र भक्ति भावना के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
