
पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (CG MP TIMES/25 अगस्त 2024) :
विश्व हिन्दू परिषद का 60 वाँ स्थापना दिवस पेण्ड्रा में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मंत्री एवं केन्द्रीय सेवा विभाग के प्रमुख व भोपाल क्षेत्र के पालक अजेय पारिक ने अपने सम्बोधन में कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित और जागृत करने, उसके स्वत्वों, मानबिंदुओं तथा जीवन मूल्यों की रक्षा व संवर्धन करने, विदेशस्थ हिंदुओं से संपर्क स्थापित कर उन्हें सांस्कृतिक रूप से सुदृढ़ बनाने के साथ ही उनकी सहायता करना था। विश्व हिन्दू परिषद सभी समाज की संस्था है। समाज के सभी जन जातीय क्षेत्र में सेवाकार्य कर रही है। उनकी आवश्यकता अभाव को समझने का काम करते हैं। हमारे सभी समाज विकास की गति में मिलकर चलने चाहिए। सामाजिक समरसता बढ़ाना है। भेदभाव का स्थान नहीं है।

उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद ने 50 लाख लोगों को धर्मांतरण से रोका और 18 लाख लोगों को वापस हिन्दू धर्म में लाया। लव जिहाद के 18 हजार मामलों में 8 हजार बहनों को धर्म में वापस लाए हैं।
उन्होंने कहा कि सरकारों की घोषणा से हिन्दू राष्ट्र नहीं होता। भारत हिन्दू राष्ट्र है, इसके घोषणा की आवश्यकता नहीं है। मुगल शासन रहा तो भी हिन्दू राष्ट्र था और रहेगा। भगवान रामलला अपने जन्म स्थान पर प्रतिष्ठित हो चुके हैं।
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण रामराज्य की दिशा में पहला कदम है। कोराेना काल में ऑक्सीजन की कमी का उदाहरण दिया। वृक्षारोपण बहुत हुए लेकिन ऑक्सीजन देने वाले पीपल बरगद का वृक्षारोपण बड़े पैमाने पर होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाषा-भूषा, भोजन-भजन भवन से भी हिंदुत्व परिलक्षित होना चाहिए। पारिवारिक संस्कार कुटुंब संस्कार सहज धर्म होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पूर्णता में ही भगवान कृष्ण ने जीवन जिया है और कर्म किया है। विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को की गई थी।

विश्व हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ के प्रांत मंत्री विभूति भूषण पाण्डे ने कहा कि जिस तरह से चार वेद, चार धाम हैं उस तरह से हिंदुओं के चार संतान भी होने चाहिए।
स्वामी परमात्मानंद महाराज ने कहा कि हिन्दू धर्म के बढ़ई, नाई, दर्जी, प्लम्बर कम होते जा रहे हैं। इसपर ध्यान दिया जाना चाहिए। हिंदुओं को हम दो हमारे दो की नीति छोड़कर अधिक बच्चे पैदा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक लड़का एक लड़की होने से न चाचा, न मौसी, न ताऊ कुछ नहीं जानेंगे। इसलिए ज्यादा बच्चे पैदा करना चाहिए।
स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य कामता महाराज ने कहा कोई भी समस्या आती है तो लोग विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की ओर देखते हैं। हिंदुओं के मन में धारणा बनी हुई है कि वो अपने बच्चे के भाग्य विधाता हैं। जबकि सबके भाग्य विधाता भगवान हैं, इसलिए संतान वृद्धि करनी चाहिए।
जिलाध्यक्ष हर्ष छाबरिया ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन बजरंग दल ज़िला संयोजक सागर पटेल ने किया।

कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मंत्री एवं केन्द्रीय सेवा विभाग के प्रमुख व भोपाल क्षेत्र के पालक अजेय पारिक, छत्तीसगढ़ के प्रांत मंत्री विभूति भूषण पाण्डे, स्वामी परमानंद महाराज, स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य कामता महाराज, विहिप जिलाध्यक्ष हर्ष छाबरिया, जिला संचालक तीरथ प्रसाद बड़गईयां मंचस्थ थे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया राठौर, महामंत्री राकेश चतुर्वेदी, राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, नगर पालिका गौरेला उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल, जनपद उपाध्यक्ष जीवन राठौर, बृजलाल राठौर, गणेश जायसवाल, पवन त्रिपाठी, विवेक जायसवाल, निर्माण जायसवाल, संदीप सिंघई, डॉ प्रवीण राय, श्रीकांत चतुर्वेदी, बाबूलाल पाण्डे, आनंद पांडे, टीकादास मरावी, मुरारी रैदास, फत्तेलाल चौधरी, बिसेन, उपेन्द्र चौहान, द्वारिका कोल, जंग बहादुर ठाकुर, छोटूलाल रात्रे, विहिप जिला मंत्री सौरभ साहू, उपाध्यक्ष सरोज पवार, जिला सह मंत्री प्रकाश साहू, बजरंग दल ज़िला संयोजक सागर पटेल, ज़िला विद्यार्थी प्रमुख देवांश तिवारी, मातृ शक्ति जिला संयोजिका प्रिया त्रिवेदी, दुर्गा वाहिनी जिला सयोजिका वैशाली पाण्डेय, मीनू पांडेय, संतोषी साहू, आकांक्षा साहू, संतोषी गोस्वामी, पायल वैष्णव, दिव्या केशरी, संजना साहू, कशिश साहू, दीपाली साहू, रानी रजक, नीतू साहू, अंजू साहू, रानी यादव, श्रेया गुप्ता, रंजिता केशरी, निधि राठौर, रिया राठौर, गौरी राठौर, रेखा राठौर, सत्यम राठौर, निशा राठौर, अंबर जायसवाल, अमन गुप्ता, राजा कश्यप, रतन विश्कर्मा, विमल मिश्रा, प्रहलाद साहू, ब्रिजेश सोनी, नरेन्द्र केवट, रमेश पाटकर, घनश्याम साहू, शुभम गुप्ता, शैलेश जायसवाल, अंकित साहू, सुजीत यादव, हर्ष पटेल, श्रियांश इत्यादि सहित बड़ी संख्या में हिन्दू धर्मावलंबी उपस्थित थे।