पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (छग एमपी टाइम्स/23 मई 2024)
आचार्य श्रीराम शर्मा शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा स्थापित गायत्री शक्तिपीठ अखिल विश्व गायत्री परिवार पेण्ड्रा में गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ विश्व कल्याण के लिए शांतिकुंज के तत्वाधान में आयोजन संपन्न हुआ। युग ऋषि आचार्य श्रीराम शर्मा अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के संस्थापक द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार समस्त शक्तिपीठों में विगत 88 वर्षों से अखंड ज्योति साहित्य विचार क्रांति अभियान व रचनात्मक कार्यों के द्वारा व्यक्ति, परिवार, समाज देश एवं एक विश्व परिवार निर्माण का कार्य समस्त शक्तिपीठे कर रही है। शांतिकुंज हरिद्वार एक अंतरराष्ट्रीय विश्व व्यापी संस्था है, जिसे शांति का केंद्र के रूप में देखा जा रहा है। शांतिकुंज के तत्वाधान में विश्व कल्याणार्थ एक साथ पूरे विश्व में गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ सामूहिक रूप से किया जा रहा है l सामूहिक यज्ञ ऊर्जा शक्तिसे मानव के विचार परिष्कृत हो रहे हैं। यज्ञ से सबका कल्याण होता है। जिससे एक सभ्य, स्वस्थ समाज का निर्माण हो रहा हैl गायत्री मंत्र में ईश्वर से सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना है गायत्री मंत्र एक आगाध समुद्र है जिसके गर्भ में छिपे हुए गुणों का पता लगाना सहज कार्य नहीं है। इस महासागर में सभी ने अपनी अपनी प्रज्ञा, योग्यता और आकांक्षा के अनुरूप स्टोन निकले हैं पर उस अक्षय भंडार का पार किसी को भी नहीं मिला है। गायत्री परिवार एक सामाजिक एवं अध्यात्मिक संगठन है जो कि व्यक्ति परिवार समाज राष्ट्र एवं विश्व निर्माण का कार्य कर रही है। गायत्री शक्तिपीठ पेण्ड्रा में भी सामूहिक गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ अभियान के तहत गायत्री शक्ति पीठ में बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य यजमान सीमा गुप्ता, गीता राय, रिचा, वीणा वैश्य, युग सौरभ विश्वकर्मा, अधियार सिंह, कपिल श्रीवास्तव, लल्लू राम सोनी के सहयोग से गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम संपन्न हुआ। यज्ञ का संचालन अध्यक्ष एलएन वैश्य गायत्री शक्ति पीठ पेण्ड्रा के द्वारा किया गया।
विश्व कल्याण के लिए गायत्री शक्तिपीठ में किया गया महायज्ञ…
