
पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (छग एमपी टाइम्स/20 अप्रैल 2024) :
जीपीएम जिले के जोगी कांग्रेस के हजारों पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, पार्षद, पंच, सरपंच ने 20 अप्रैल शनिवार को भाजपा प्रवेश कर लिया। इससे जिले में मरवाही विधानसभा क्षेत्र के 242 और कोटा विधानसभा क्षेत्र के 64 बूथ सहित सभी 306 बूथों में भाजपा पहले से ज्यादा मजबूत हो गई है। जोगी कांग्रेस के भाजपा में शामिल होने से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे को लोकसभा चुनाव में मरवाही विधानसभा क्षेत्र से और तोखन साहू को कोटा विधानसभा क्षेत्र में लाभ होगा। मरवाही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पहलवान सिंह मराबी ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा प्रवेश कर लिया।

बता दें कि कोरबा लोकसभा के अंतर्गत आने वाले मरवाही विधानसभा क्षेत्र के सभी 242 बूथ जीपीएम जिले में आते हैं जबकि कोटा विधानसभा क्षेत्र के 64 बूथ भी जीपीएम जिले में आते हैं। यह इलाका पूर्व मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी का जन्मभूमि और कर्मभूमि रहा है, इसलिए जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने से भाजपा को बूथ स्तर पर जमीनी कार्यकर्ताओं की अच्छी टीम मिल गई है।
बता दें कि 70% आदिवासी आबादी वाले मरवाही विधानसभा क्षेत्र से पिछले 3 लोकसभा चुनाव 2009, 2014 और 2019 में हर बार कांग्रेस प्रत्याशी की ही बढ़त रही है, क्योंकि आदिवासियों के बीच भाजपा की पैठ कमजोर रही है। लेकिन जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के आने से भाजपा को अब ऐसे कार्यकर्ता भी मिल गए हैं जो आदिवासी बहुल गांवों में भी भाजपा की नैया को पार लगवा सकते हैं।

बता दें कि वर्तमान लोकसभा चुनाव में जहां एक ओर भाजपा की कद्दावर राष्ट्रीय नेता सरोज पांडे प्रत्याशी के रूप में खड़ी हैं, वहीं कांग्रेस से नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत की पत्नी और निवर्तमान सांसद ज्योत्सना महंत प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। मरवाही विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जीपीएम जिले के जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा में विधिवत रूप से शामिल हो गए हैं। इसलिए जीपीएम जिले में कोरबा लोकसभा क्षेत्र के साथ-साथ बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में भी भाजपा की मजबूती बढ़ना तय है।
भाजपा में शामिल होने वाले जोगी कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के नाम :-
भाजपा में शामिल होने वाले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामशंकर राय, नगर पालिका पेण्ड्रा की पूर्व अध्यक्ष व पार्षद एवं जोगी कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष अरुणा गणेश जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेश्वरी तंवर, मरवाही की पूर्व जनपद अध्यक्ष देवकी ओट्टी, शहर जिलाध्यक्ष अशोक नगाइच, ओमप्रकाश जायसवाल, आशीष केसरी, गणेश जायसवाल, अशोक साहू, निर्माण जायसवाल, जोगी युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक पांडे, शहर जिलाध्यक्ष अंबर जायसवाल, वीरेंद्र सिंह तोमर अध्यक्ष सरपंच संघ जनपद गौरेला, अर्जुन ठाकुर, अशोक ठाकुर, गणेश पांडे, संतोष साहू, राजकुमार रजक, किशन राठौर, तेरसिया बाई कोल, मुरारी कश्यप, हर्षवर्धन बैसवाड़े, सूरज गुप्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, बुधराज खुसरो पूर्व जनपद सदस्य बस्ती बगरा, पूर्व सरपंच पुष्कर प्रताप सिंह, अनिल चौधरी, प्रमोद कोल, सोनू सरदार, गीता सारथी, साजन गुप्ता, डॉ. सुकांत विश्वास, जित्तू मिश्रा, धनराज नामदेव, विजय राठौर, आदित्य पांडे, चौबे जैन, रेखा जायसवाल, भागमती पोर्ते, किरण जायसवाल, चंद्रमोहन, दिलीप साहू, गोकुल केवट, मुकेश चंद्रवंशी, परसराम चूकतीपानी, कमल सेन, नितिन गोड, ऋतुराज शर्मा, उमेश अग्रवाल, द्वारिका कोल, चंद्र प्रकाश साहू, प्रताप सिंह, सेवा सिंह, महेश सिंह, रविंद्र यादव, रामनारायण, सरपंच बेचन कुशराम, पूर्व उपसरपंच बगरा शिवकुमार, दुलार सिंह, राधेश्याम पूर्व जनपद सदस्य बम्हनी, गायत्री राठौर, गुंजन राठौर छत्रपाल पैकरा सभी जनपद सदस्य गौरेला, चैन सिंह सरपंच दानीकुंडी, सुमन सिंह वाकरे सरपंच भर्रीडॉड,अवतार सिंह वाकरे सरपंच नाका, मोहन सिंह सरपंच चर्चेडी, सुखराम पोर्ते सरपंच मगुरदा, जस्सी बाई पोर्ते सरपंच सचराटोला, देवेंद्र कुमार परस्ते सरपंच अमेरा टिकरा, मिलन सिंह सरपंच मडवाड़ी, चंद्रभान सिंह उमरिहा सरपंच गुल्लीडॉड, रघुवीर सिंह सरपंच धनपुर, उदय भान सिंह सरपंच टिकट्ठी, जवाहर सिंह कोराम सरपंच बरौर, उत्तम सिंह दानीकुंडी जनपद सदस्य, अर्जुन सिंह सेमरदारी जनपद सदस्य, कृपाल सिंह मटियाडांड, जनपद सदस्य जीवन केवट सेखवा जनपद सदस्य, जानकी देवी खुसरो झिरना जनपद सदस्य, धन रूप मरावी मनोरा जनपद सदस्य सहित संगठन के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जिले के अनेक जनप्रतिनिधि पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद इत्यादि सहित हजारों कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।
पहलवान सिंह पूर्व विधायक मरवाही विधानसभा
कांग्रेस नेता मरवाही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पहलवान सिंग मराबी, मरवाही के वरिष्ठ कांग्रेसी शिव शंकर तिवारी सहित कई कांग्रेसियों ने भी भाजपा प्रवेश किया।