पेण्ड्रा / केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा लोकतंत्र पर हमला करते हुए लोकसभा एवं राज्यसभा विपक्ष के 142 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। इसके विरोध में पूरे देश में इंडिया गठबंधन के द्वारा 22 दिसंबर को धरना प्रदर्शन किया गया। जीपीएम जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित कर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया।
धरना प्रदर्शन में सभी वक्ताओं ने बारी बारी से भाजपा शासन के खिलाफ आवाज उठाया। धरना में जिले भर के सैकड़ो कांग्रेसी उपस्थित हुए। सभी ने एक स्वर में केंद्र की नीति, महंगाई और तानाशाही रवैया के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया।
हिटलर और मुसोलिनी की तरह वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री के द्वारा कार्य किए जाने का आरोप लगाते हुए लोकतंत्र के लिए घातक बताया गया। आरोप लगाया गया कि अंग्रेजों की तरह फुट डालो की नीति अपनाकर शासन चलाया जा रहा है, विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है, आवाज उठाने वालों के ऊपर ईडी की कार्यवाही कराई जा रही है।
धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव, पूर्व विधायक डॉक्टर केके ध्रुव, अर्चना पोर्ते, डॉक्टर नरेंद्र राय, अशोक शर्मा, पुष्पराज सिंह, प्रकाश केशरी, वैभव तिवारी, अमोल पाठक, अफसर खान, पंकज तिवारी, गजमती भानु, ममता पावले, सुखदेव सिंह ग्रेवाल, रेखा तिवारी, गिरजा रानी पोट्टाम, मालती वकारे, मो.सादिक खान, अरुण जायसवाल, ममता पैकरा, शंकर कवर, अजय राय, प्रशांत श्रीवास, सहाना बेगम, संतोष मलैया, लाल बहादुर सिंह, राम रतन पेंद्रो, संतोष ठाकुर, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, रमेश साहू, पवन केशरवानी, मनीष दुबे, विशाल उरेती, भोला नायक, प्रीति माझी, राजेश यादव, अमित पाठक, हरीश राय, इदरीश अंसारी, रियांस सोनी, निलेश साहू, यस शर्मा, कुकू साठे, शुभम मिश्रा, उमा पाव, कुंवर सिंह, तेज कुंवर सिंह, कौशल राठौर, राजेश कुमार, शुभम सिंह बघेल, नवल लहरे, दया वाकरे, अमीर अली, चंदा साहू, रेखा रंजन, चंद्रभान मराबी, पुष्पराज डायमंड, शिवांश दुबे, अजय पुलस्त, कलीराम मांझी, बलदेव प्रसाद, मनोज यादव, तारा मार्को, कलावती बर्मन, रीता सिंह कंवर व अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।