राष्ट्रीय स्वाभिमान एवं युवा शक्ति जागरण को समर्पित विशाल हिंदू सम्मेलन एवं श्रीराम कथा का हुआ समापन…,मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची ने संस्कृत विद्यालय को 10 लाख रुपए देने की घोषणा की…,सफल आयोजन के लिए विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष व आयोजन समिति के अध्यक्ष हर्ष छाबरिया एवं उपाध्यक्ष संदीप सिंघई ने सभी का आभार व्यक्त किया…

पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (CG MP TIMES/15 नवंबर 2024) :
परम शांति धाम गोरखपुर में युवा शक्ति के राष्ट्रीय स्वाभिमान के जागरण के उद्देश्य से विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में संतों व हिंदू बंधुओं व भगनीयों की उपस्थिति रही। आश्रम के प्रमुख स्वामी परमात्मानंद ने कार्यक्रम को संबोधित कर हिंदुओं को जागृत करने के लिए  कहा कि यह हिंदुओं के एकजुट रहने का समय है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बुद्धिस्ट कुंगफू फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के प्रेसिडेंट भरत विश्नोई ने युवाओं को आत्मरक्षा के गुर बताए।

कार्यक्रम में अयोध्या से पधारे स्वामी देवेश्वरानंद एवं स्वामी शुद्धात्मानंद ने हिंदुओं को जागृत रहने के लिए कहा।

मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची ने संस्था के कार्यों की सराहना की और संस्था के कार्यों के महत्व को देखते हुए उन्होंने संस्था को 10 लाख रुपए भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से देने की घोषणा की।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. ललित मखीजा एवं सचिव पुरुषोत्तम नाथ पिपरहा ने हिंदू समूह को धन्यवाद अर्पित किया। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आश्रम के संस्कृत विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

समस्त हिंदुओं में एकजुटता जरूरी – विहिप जिलाध्यक्ष हर्ष छाबरिया

आयोजन समिति के अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष हर्ष छाबरिया ने समस्त हिंदुओं से एकजुट होने की अपील किया। हर्ष छाबरिया एवं उपाध्यक्ष संदीप सिंघई ने सभी नगर वासियों एवं ग्राम वासियों को इस सम्मेलन में सहभागिता देने के लिए आभार व्यक्त किया।