राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना शुरु करने की मांग संयुक्त मोर्चा ने स्वास्थ मंत्री से की…,स्वास्थ्य मंत्री मांग से सहमत…

रायपुर (CG MP TIMES/19 जुलाई 2024) :
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल 19 जुलाई को मंत्रालय मे राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिलकर उत्तर प्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को 5 लाख रूपए  तक का पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कैशलेश चिकित्सा योजना को लागू करने का मांग किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए तथा परीक्षण कराकर शीघ्र लागू करने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को 4% प्रतिशत डीए का ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री से मांग पूरा कराने का अनुरोध किया।

प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत, लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष संजय सिंह, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा, प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष करन सिंह अटेरिया तथा तीरथलाल सेन, सुनील यादव, मनोज कुमार साहू, नरेंद्र कुमार ठाकुर, कांति सूर्यवंशी एवं धनेश्वरी साहू शामिल थे।