
पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (छग एमपी टाइम्स/10 जून 2024) :
श्री बागेश्वर कशौंधन समाज जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के द्वारा गरिमामय समारोह आयोजित कर मिश्री देवी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य जीडी गुप्ता का सम्मान किया गया।
इस दौरान समाज के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, महिला मंडल अध्यक्ष आशा गुप्ता, संचालक संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष शैलेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी पियूष गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष सलिल गुप्ता व समाज के सदस्यों द्वारा श्रीफल, शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में जीडी गुप्ता द्वारा अपने संबोधन में समाज के प्रति आभार प्रकट करते हुए समाज को 11000 रुपए देने की घोषणा की, जिसपर समाज के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता के द्वारा उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, नर्मदा प्रसाद गुप्ता, आशा गुप्ता, संजय गुप्ता, सलिल गुप्ता, पियूष गुप्ता द्वारा संबोधन किया गया। आभार प्रदर्शन शैलेश गुप्ता और कार्यक्रम का संचालन अभिषेक गुप्ता द्वारा किया गया।