गौरेला (छग एमपी टाइम्स/05 मार्च 2024) :
“सरस्वती शिशु मंदिर” गौरेला में भारत विकास परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आजोजित की गई। बैठक में पुरुषोत्तम अग्रवाल (राष्ट्रीय सदस्य संपर्क), पुरेन्दू भट्ट (क्षेत्रीय मंत्री सेवा), संजय द्विवेदी (संस्कार प्रमुख छ ग प्रान्त), वेंकटेश्वर तिवारी, (अध्यक्ष बिलासपुर इकाई) की उपस्थिति में गौरेला इकाई का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से डॉ मोहन चढ़ार को अध्यक्ष, विकास त्यागी सचिव, अनिल पंजाबी को कोषाध्यक्ष, डॉ अभय दुबे को राष्ट्रीय समूह गान प्रभारी, संदीप सिंघई को संपर्क प्रमुख एवं सरिता राठौर को महिला प्रमुख का दायित्व दिया गया।
भारत विकास परिषद एक सेवा संस्कार उन्मुख गैर राजनीतिक सामाजिक सांस्कृतिक स्वेछिक संगठन है। यह देशभक्ति-राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना से मानवता उत्थान के लिए देश के विकास के लिये समर्पित संगठन है। संपर्क प्रमुख संदीप सिंघई ने बताया कि आगामी अप्रैल माह में दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।