भारत देश का नया रिकॉर्ड 12 मार्च को छत्तीसगढ़ में बनेगा, जब भाजपा सरकार 24 लाख किसानों को 917 रूपये प्रति क्विंटल धान का बोनस देगी, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान का 19257 रूपये किसान के खाते में आएगा…,3100 रूपये प्रति क्विंटल धान खरीदने वाला भारत देश का एकमात्र राज्य कहलाएगा छत्तीसगढ़…

रायपुर। (छग एमपी टाइम्स/11 मार्च 2024) :
भारत देश का नया रिकॉर्ड 12 मार्च को छत्तीसगढ़ में बनने वाला है। इस दिन 24 लाख किसानों को 917 रूपये प्रति क्विंटल धान का बोनस छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार देगी। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान का 19257 रूपये किसान के खाते में जमा किया जाएगा। 3100 रूपये प्रति क्विंटल धान खरीदने वाला भारत देश का एकमात्र राज्य छत्तीसगढ़ कहलाएगा। देश के बाकी राज्यों में 2183 रूपये की दर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जाता है जबकि छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य कहलाएगा जहां समर्थन मूल्य के अलावा 917 रूपये प्रति क्विंटल धान पर बोनस भी खाते में जमा होगा।

12 मार्च को छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के 24 लाख से अधिक किसानों को धान खरीदी का प्रति क्विंटल 917 रूपये बोनस देने जा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 12 मार्च के दिन कृषक उन्नति योजना के तहत समर्थन मूल्य और राज्य सरकार द्वारा घोषित किए गए उपार्जन मूल्य की अंतर राशि किसानों को देने का निर्णय लिया है। बता दें कि सरकार इसके लिए किसानों के बैंक खातों में 13 हजार करोड़ रुपये की राशि जारी करेगी।

24 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा धान का बोनस

सरकार के मुताबिक खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में सरकार ने किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान की खरीदी की है। सरकार ने इस वर्ष किसानों से कुल 144.92 लाख मेट्रिक टन धान खरीदा है। जिसमें इस वर्ष लगभग 24 लाख 72 हजार किसानों ने सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेची है। कृषक उन्नति योजना में राज्य के किसानों को समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान में प्रति क्विंटल 917 रुपये के मान से अंतर की राशि दी जाएगी। अंतर की राशि भुगतान के बाद किसानों को धान का प्रति क्विंटल भाव 3100 रुपये मिलेगा।

किसानों को धान के प्रति क्विंटल के मान से भुगतान की जा रही यह राशि देश में सर्वाधिक है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस साल के बजट में 10 हजार करोड़ और पिछले साल के अनुपूरक बजट में 3 हजार करोड़ इस प्रकार कुल 13 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। किसानों से समर्थन मूल्य पर की गई धान खरीदी के एवज में 31,913 करोड़ की राशि भुगतान सरकार ने समर्थन मूल्य का किया है। बता दें कि इससे पहले 25 दिसंबर के दिन राज्य के 12 लाख से अधिक किसानों के बैंक खाते में राज्य की 2013 से 2018 के भाजपा सरकार के कार्यकाल के दो साल के बकाया धान के बोनस की राशि 3716 करोड़ रुपए अंतरित की गई थी।