भाजपा नेता राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह के निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर पेण्ड्रा के राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह ने दी उन्हें बधाई…….

रायपुर। (छग एमपी टाइम्स/21 फरवरी 2024) :
भाजपा नेता राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को छत्तीसगढ़ से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुन लिया गया है। मंगलवार को प्रदेश के विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने देवेंद्र प्रताप सिंह को प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देवेंद्र प्रताप सिंह को बधाई दी। वहीं इस विशेष मौके पर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा विधायक अजय चंद्राकर समेत अन्य बीजेपी नेता मौजूद रहे।

राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह के निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद पेण्ड्रा के राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह ने उन्हें बधाई दी है।

राज्यसभा का टिकट मिलने और जीत हासिल करने के बाद राजा देवेंद्र प्रताप ने भाजपा हाईकमान का आभार जताया है। देवेंद्र प्रताप सिंह ने मीडिया से चर्चा में बताया कि उन्होंने जनता की सेवा के लिए सरकारी नौकरी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली थी। अब नई जिम्मेदारी मिली है। आपको बता दे कि देवेंद्र प्रताप सिंह रायगढ़ जिला के लैलूंगा से आते हैं। देवेंद्र प्रताप रायगढ़ के राजा चक्रधर सिंह के परपोते हैं। वह यहां के जिला पंचायत सदस्य हैं और जनजाति गौरव समाज के भी मुखिया हैं।