भाजपा के स्थापना दिवस जिला उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा : गरीबों का पक्का घर बनाने के साथ ही महिलाओं और किसानों को समृद्ध बनाने का काम कर रही भाजपा…,भाजपा कार्यकर्ताओं ने पेण्ड्रा में मनाया स्थापना दिवस…

पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (छग एमपी टाइम्स/06 अप्रैल 2024) :
6 अप्रैल शनिवार को भाजपा का 44 वां स्थापना दिवस भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा तेंदूपारा पेण्ड्रा में मनाया गया।
 
उक्त कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि हर जरूरतमंद परिवार के पक्के घर के सपने को पीएम आवास योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा पूरा किया जा रहा है और सभी विवाहित महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रूपये प्रतिमाह का आर्थिक सहयोग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के द्वारा दिया जा रहा है। भाजपा सरकार ने किसान समृद्धि योजना के तहत 3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करके किसानों को समृद्ध बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी एवं साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है, जिसके कारण बिलासपुर लोकसभा सहित छत्तीसगढ़ के पूरे 11 सीट पर भाजपा प्रत्याशियों को जनता का आशीर्वाद मिलेगा।

जिला प्रवक्ता श्रीकांत चतुर्वेदी, पार्षद सुनीता राठौर, किसान मोर्चा पेण्ड्रा मण्डल अध्यक्ष देवशरण गोलू राठौर ने अपने उद्बोधन में आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प अबकी बार 400 पार को पूरा करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को तन, मन से जुटना है और बिलासपुर लोकसभा के प्रत्याशी तोखन साहू को जिताकर मोदी को इस क्षेत्र से एक कमल पुष्प अर्पित करना है।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा सदस्यों में प्रकाश काछी, सुनील माली, कमलेश राठौर, मिथुन प्रजापति, अमृत यादव, समारू कोल, ओमप्रकाश यादव, कमल रजक, श्याम यादव, सन्नी प्रजापति, शिवा यादव, सचिन यादव, चंपा देवी, किरण यादव, संगीता यादव, कुसुम यादव, बेला बाई, ममता रजक, ममता काछी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।