
पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (छग एमपी टाइम्स/10 मई 2024)
भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान श्री परशुराम जी का जन्म उत्सव अक्षय तृतीया पर शुक्रवार को पेण्ड्रा में धूम धाम से मनाया गया। सर्व ब्राह्मण परिषद एवं परसुराम सेना पेण्ड्रा के द्वारा अक्षय तृतीया पर स्थानीय राम मंदिर पुरानी बस्ती में भगवान परशुराम जी की प्रतिमा के समक्ष विद्वान ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर अभिषेक के साथ हवन, आरती पश्चात जय कारे लगाते हुए भव्य शोभायात्रा बाजे-गाजे के साथ नगर में निकाली गई।

बड़ी संख्या में विप्र जन पारंपरिक परिधान में दिखाई दिए। शोभायात्रा की शुरूआत राम मंदिर पुरानी बस्ती से बजरंग चौक, चेतन चौक, गर्ल्स स्कूल मार्ग, दुर्गा चौक बस स्टेण्ड, टॉकीज मार्ग, कम्पनी गार्डन से होते हुए हनुमान मंदिर में शोभा यात्रा का समापन किया गया। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत भी किया गया। शोभायात्रा में भगवान परशुराम पर आधारित तैयार की गई झांकी आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही ब्राह्मण समाज के घरों में महिलाओं ने रंगोली बनाकर दीप जलाया गया और विप्र महिलाओं ने थाल में भगवान परसुराम की आरती भी की। बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज की महिलाओं की सहभागिता शोभायात्रा के नगर भ्रमण में भी रही।

इस अवसर पर प्रमुख रुप से इस अवसर पवन त्रिपाठी, आदित्य पांडे, आलोक तिवारी, डॉ संजय शर्मा, चंदन मिश्रा, उज्जवल तिवारी, डां मृत्युजंय शर्मा, सचिन तिवारी, शिव शंकर तिवारी, राजेश शर्मा, ज्ञानेंद्र चर्तुेवेदी ,उपेन्द्र तिवारी, सत्यनारायण पान्डेय, राकेश चर्तुेवेदी, श्रीकांत चतुर्वेदी, जयदत्त तिवारी, पंकज तिवारी, अनुपम पान्डेय, देवेन्द्र मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, रत्नेश तिवारी, राकेश तिवारी, सत्या पाण्डेय, प्रदीप शर्मा, अक्षय तिवारी, सुशील शर्मा, प्रखर तिवारी, आशुतोष दुबे, प्रवेश शर्मा, विरेन्द्र मिश्रा, कृष्णा तिवारी, बलराम तिवारी, राकेश त्रिपाठी, मुकेश शर्मा, रामेश्वर तिवारी, चंद्रकांत शर्मा, अक्षय तिवारी, ओम प्रकाश पांडेय, राकेश दुबे, अरुण शर्मा, विकास शर्मा, धनन्जय शर्मा, प्रशांत मिश्रा, रमेश मिश्रा, गगन मिश्रा, सत्यनारायण शर्मा, राजेद्र पाण्डेय, संतोष तिवारी, सोमेंद्र शुक्ला, रमेश चतुर्वेदी, मदन पाण्डेय, अरुण पाण्डेय, मनीष शुक्ला, आशुतोष शर्मा, शैलेन्द्र चर्तुेवेदी, आनंद पाण्डेय, मोहनी शंकर तिवारी, समय लाल मिश्रा इत्यादि सहित पेण्ड्रा, बचरवार, पतगवां, मरवाही, कोटमी इत्यादि स्थानों से महिलाएं एवं बच्चे, विप्र समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर इस आयोजन में भागीदारी निभाई।

जन्मोत्सव पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं एवं बच्चों ने लिया भाग
भगवान श्री परशुराम जी के जन्म उत्सव पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में आयोजकों के द्वारा फैंसी ड्रेस, गायन, नृत्य, मेहंदी, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता के साथ ही अन्य प्रतियोगिता आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया था। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शीतल शुक्ला, जया त्रिपाठी, गिरजा पाण्डेय, विभा शुक्ला, मंजू मिश्रा, रश्मि शुक्ला, साधना तिवारी, रेशू अग्निहोत्री, प्रिया त्रिवेदी, नूतन मिश्रा, कृति त्रिपाठी, प्रीति मिश्रा, प्रिया त्रिवेदी, दीपा मिश्रा, श्रद्धा मिश्रा, सुलक्षणा तिवारी सहित सर्व ब्राह्मण महिला परिषद की महिलाएं एवं बच्चे प्रतियोगिता में भाग लिए।