पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (छग एमपी टाइम्स/05 मई 2024) :
लोकसभा बिलासपुर के कोटा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले शक्ति केंद्र खोडरी (गौरेला मंडल) में आने वाले 4 बूथों (खोडरी 2 बूथ+बढ़ावनडांड 2 बूथ) की प्रवासी प्रभारी नीरज जैन जिला उपाध्यक्ष भाजपा के द्वारा सयुक्त बैठक लिया गया।
शक्ति केंद्र प्रवासी प्रभारी नीरज जैन ने बताया की भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने हर बूथ में विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले वोट के अतिरिक्त 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है। और 370 वोट बढ़ाने के लिए 24 बिंदुओं का फार्मूला तैयार किया गया है जिस पर पिछले 3 वर्षो से काम भी चल रहा है।विधानसभा चुनाव में इसी फार्मूले पर चलकर भारतीय जनता पार्टी को अप्रत्याशित विजय हासिल हुई थी अब उसी फार्मूले को लोकसभा में लागू किया जा रहा है।इसके अंतर्गत सबसे पहले बूथ स्तर पर लाभार्थियों से संपर्क करके उनको भाजपा के पक्ष में सहमत करना है क्योंकि आज वर्तमान समय में हर परिवार से कोई न कोई सदस्य निश्चित रूप से केंद्र की किसी न किसी योजना से लाभान्वित है।
उन्होंने आगे बताया की भारतीय जनता पार्टी के लिए ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है क्योकि ये चुनाव विकसित भारत अभियान की नीव है। बैठक में शक्तिकेंद प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, सभी बूथ अध्यक्ष, सचिव, बीएलओ और सदस्य गण उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करतें हुए बूथ जीतो चुनाव जीतो की अवधारणा को रखते हुए हर बूथ में 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य बूथ पदाधिकारियों में कार्यकर्ताओं को दिया। 370 वोट बढ़ाने के लिए 24 बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई एवं अलग अलग जिम्मेदारी भी तय की गई।