बुद्ध पूर्णिमा पर आयोजित ग्रहे ग्रहे यज्ञ अभियान में शामिल हुए विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष हर्ष छाबरिया ने कहा : भारतीय संस्कृति के जागरण में गायत्री परिवार का अभियान महत्वपूर्ण…,देव संस्कृति सनातन संस्कृति में गौ, गंगा, गायत्री और यज्ञ का बड़ा महत्व…,विश्व शांति विश्व कल्याण वातावरण के परिशोधन के लिए गायत्री परिवार ने चलाया विश्व स्तरीय गृहे गृहे यज्ञ अभियान…

पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (छग एमपी टाइम्स/23 मई 2024)
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की मार्गदर्शन में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 23 मई 2024 को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गायत्री परिवार के द्वारा यज्ञ अभियान चलाया गया। गायत्री परिवार युवा शाखा दिया छत्तीसगढ़ प्रांत संयोजक डॉक्टर पीएल साव एवं डॉक्टर योगेंद्र साहू के नेतृत्व में यह अभियान दिया छत्तीसगढ़ के विभिन्न शाखाओं के माध्यम से भी चलाया गया। जिसमें दिया प्रमुख संरक्षक मथुरा सोनी ने बताया कि पेण्ड्रा गौरेला में यह अभियान डिवाइन ग्रुप दिया मंडल के द्वारा संचालित किया गया। इसमें अधिक से अधिक घरों में यज्ञ संपन्न कराया जिसमें 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने यज्ञ जैसे श्रेष्ठ कार्य, देव कार्य में भाग लिया है। मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण यही इसका भाव और लक्ष्य है।

इस अभियान का उद्देश्य आध्यात्मिक ऊर्जा, मानसिक शांति, विश्व कल्याण की कामना, सशक्त राष्ट्र, वैचारिक उत्कृष्टता, संस्कारों की पुनर्स्थापना, समग्र स्वास्थ्य, देव परिवार निर्माण, वातावरण का परिशोधन आदि उद्देश्य को लेकर यह अभियान विश्व स्तर पर चलाया गया। विश्व स्तर के इस अभियान में विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया ने भी डाइट कॉलोनी में सभी के सुख सौभाग्य की कामना करते हुए आहुति प्रदान की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के जागरण में यह अभियान अति महत्वपूर्ण है देव संस्कृति सनातन संस्कृति में गौ, गंगा ,गायत्री और यज्ञ का बड़ा महत्व है। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार के इस अभियान से जुड़ना स्वयं सौभाग्य है। गृहे गृहे यज्ञ अभियान में हवन सामग्री के रूप में गिलोय, तुलसी, आम की लकड़ी, पीपल की लकड़ी, पलाश, बेल, चंदन तिल, जवा, घी आदि जड़ी बूटियां को भी शामिल किया। लोगों ने सुबह से ही अपने घरों में गायत्री परिवार के आवाहन पर यज्ञ प्रारंभ कर दिया था जिसमें पेण्ड्रा गौरेला नगर आसपास के गांव मोहल्ला में लोग शामिल हुए। यह कार्यक्रम पूरे देश में और विदेश में एक ही दिन और एक ही समय पर संचालित किया गया। पेण्ड्रा गौरेला मरवाही डिवाइन ग्रुप दिया के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने इस कार्य के संचालन में सहयोग प्रदान किया जिसमें ओम प्रकाश बलभद्र, हर्ष छाबरिया, प्रीति त्रिवेदी, सुनीता रजक, सुनीता बलभद्र, कुमारी साक्षी साहू, सुषमा साहू, पूजा पवार, अंजलि पटेल, सावित्री श्रीवास, पवन हलवाई, रानी यादव, नत्थू प्रसाद गुप्ता, किरण जायसवाल, प्रकाश साहू गौरेला से मथुरा सोनी, निशा वर्मा, सरिता राठौर, कु रितु राठौर कोरजा, कु आरती सोनी, कु प्रार्थना धनवार, नीलम राठौर, मुकेश जायसवाल, गोलवती उईके ब्लॉक समन्वयक पेण्ड्रा, सुमन यादव गायत्री मंदिर ट्रस्ट मरवाही, गंगा केसरी सिवनी, गौरेला प्राची श्रीवास्तव, रेखा राठौर, निधि राठौर, वसुंधरा वर्मा, रामदुलारे राठौर, अनीता केवट, प्रेमा केसरी, नवीन विश्वकर्मा, जिला सहसंयोजक दीया प्रज्ञा वर्मा, शांति आदि कार्यकर्ताओं ने इस कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं सहयोग दिया।