पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (CG MP TIMES/09 अगस्त 2024) :
मरवाही ब्लाक अन्तर्गत प्राइमरी स्कूल डोंगरिया के प्रधान पाठक दीनदयाल करसायल का 47 वर्ष के उम्र में शुक्रवार की दोपहर को आकस्मिक निधन हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को उनको लकवा की शिकायत के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम करसीवा में शुक्रवार की शाम को किया गया।
बता दें कि दीनदयाल करसायल का शिक्षा कर्मी वर्ग 3 के पद पर मरवाही ब्लाक में वर्ष 2001 में भर्ती हुआ था और वर्ष 2022 में प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति हुआ था।