पेण्ड्रा (छ.ग. एम.पी. टाइम्स/23 दिसम्बर 2023) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराने के साथ ही प्रत्येक पात्र व्यक्ति को इन योजनाओं से लाभान्वित करना है। शासन के योजना की जानकारी और लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिले, इसलिए गांव गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर आयोजित किया जा रहा है
यह बातें विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत भवन गोरखपुर में आयोजित शिविर में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य संतोष तिवारी ने कहा। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामवासी हिस्सा लिए। उन्हें सभी विभागों के अधिकारी योजना का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराए।
कार्यक्रम की विस्तृत जानाकारी किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बृजलाल सिंह राठौर द्वारा दी गई कि किस तरह केन्द्र और राज्य की सरकार की योजनाएं जन हित के लिए चल रही हैं। वनवासी कल्याण आश्रम प्रदेश महामंत्री लखन तिवारी द्वारा बताया गया कि कौन सी योजना किस किस वर्ग के लिए चल रही है। मंडल अध्यक्ष लुशन सिंह राठौर ने योजनाओ के उद्देश्य की जानकारी दी। कार्यक्रम प्रभारी अमन दुबे द्वारा ग्राम में उत्पन्न समस्या को दूर करने के लिए संबंधित विभाग को अवगत कराया गया एवं समस्त ग्रामवासी और जन प्रतिनिधियों को संकल्प दिलाया गया कि अपने गांव को स्वच्छ रखेंगे और ग्राम के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजलाल सिंह राठौर, संस्कृत बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष स्वामी परमात्मानंद, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य संतोष तिवारी, मंडल अध्यक्ष डॉक्टर लूसन सिंह राठौर, वनवासी कल्याण आश्रम के प्रदेश महामंत्री लखन तिवारी, कार्यक्रम प्रभारी युवा मोर्चा महामंत्री अमन दुबे, सोशल मीडिया संयोजक पंकज श्रीवत्सव, कमल सिंह राजपूत, संतोष विश्वकर्मा, ग्राम की सरपंच बसंती बाई, जनपद पंचायत सीईओ एच.एन. खोटेल, सरपंच प्रतिनिधि राम प्रकाश भरिया, ग्राम सचिव कविता राठौर, रोजगार सहयाक संजना विश्वकर्मा, सन्तोष कुमार बैगा, चंदू यादव, नरेश कुमार कोल, नरेंद्र सिंह, रतन कुमार बैगा, महेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।