नगरीय निकाय चुनाव आगे बढ़े : शासन ने नगर निगमों में प्रशासक नियुक्ति का राजपत्र में प्रकाशन किया…, देखिए कौन बना कहां का प्रशासक….

नगरीय निकाय चुनाव आगे बढ़े : शासन ने नगर निगमों में प्रशासक नियुक्ति का राजपत्र में प्रकाशन किया…, देखिए कौन बना कहां का प्रशासक….

रायपुर (CG MP TIMES/01 जनवरी 2025) :
छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राजपत्र में प्रकाशन कर अलग अलग तिथियों में पूरे हो रहे निगमों के महापौर के कार्यकाल के साथ ही वहां प्रशासक नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। राज्य के 10 नगर निगमों में उस जिले के कलेक्टर को प्रशासक नियुक्त किया गया है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि नगर निकाय चुनावों में अभी काफी समय है।