डॉ. हिना सिंह जूदेव ने पेण्ड्रा के देवी मंदिरों और पंडालों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के दर्शन किए…,विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष हर्ष छाबरिया के निवास पहुंची डॉ. हिना सिंह जूदेव…

पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (CG MP TIMES/09 अक्टूबर 2024) :
शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की पत्नी डॉ. हिना सिंह जूदेव ने पेण्ड्रा शहर के देवी मंदिरों और दुर्गा पंडालों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के दर्शन एवं पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की कामना की।

डॉ. हिना सिंह जूदेव ने 9 अक्टूबर बुधवार को पेण्ड्रा शहर के विद्या नगर, दुर्गा चौक, आजाद चौक, पुरानी बस्ती, बजरंग चौक सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित किए गए दुर्गा प्रतिमाओं का पंडाल में जाकर दर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने काली मंदिर, दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की कामना की।

बता दें कि हिना सिंह जूदेव पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. दिलीप सिंह जूदेव की बहू एवं कोटा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़े प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की पत्नी हैं, जो कि कोटा विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव से लगातार सक्रिय रहकर क्षेत्र का दौरा करती रहती हैं और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होती हैं। इस दौरान स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य कामता महाराज, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष हर्ष छाबरिया, उपाध्यक्ष सरोज पवार, नगर पालिका गौरेला के उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह, भाजपा नेता संतोष तिवारी, संदीप सिंघई, बजरंग दल जिलाध्यक्ष सागर पटेल, रोहित छाबरिया, अंकुर छाबरिया, आशीष केशरी, श्रीकांत ताम्रकार, रोहित अग्रवाल, सन्नी किंग, दुर्गेश मिश्रा, प्रकाश साहू, भूपेंद्र, देवांश तिवारी, बृजेश सोनी, विनय पांडे, गोल्डी पटेल, शैलेश जायसवाल इत्यादि उपस्थित थे।

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष हर्ष छाबरिया के निवास पहुंची हिना जूदेव
पेण्ड्रा के देवी मंदिरों और पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के बाद डॉ. हिना सिंह जूदेव विश्व हिंदू परिषद जिला जीपीएम के जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया के निवास पहुंची और परिवार जनों से मुलाकात कीं। इस दौरान बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।