डीए हड़ताल : 09 सितंबर को थम जाएंगे मंत्रालय के मंत्री-सचिव और जिले-राज्य के सभी अधिकारियों के वाहन के पहिए…,छत्तीसगढ़ स्टेट गैरेज शासकीय कर्मचारी (वाहन चालक) और शासकीय अर्धशासकीय वाहन चालक संघ लंबित डीए की मांग को लेकर शामिल रहेगा संयुक्त मोर्चा के हड़ताल में…

रायपुर (CG MP TIMES/31 अगस्त 2024) :
01 जनवरी 2024 से 04 प्रतिशत महंगाई भत्ता / मंहगाई राहत देने की मांग का समर्थन में छत्तीसगढ़ स्टेट गैरेज शासकीय कर्मचारी (वाहन चालक) ने करते हुए 09.09.2024 को कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के हड़ताल के समर्थन में सामूहिक रूप से एक दिवसीय आकस्मिक अवकाश जायेंगे। इस सम्बन्ध में अधीक्षक छत्तीसगढ़ स्टेट गैरेज को संघ पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा है। वहीं शासकीय अर्धशासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारी संघ ने कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के हड़ताल को समर्थन दिया है।

ऐसे में हड़ताल के कारण 09 सितंबर को मंत्रालय के मंत्री व सचिव और जिले-राज्य के सभी अधिकारियों के वाहन के पहिए थम जायेंगे।