ट्राइबल से एजुकेशन विभाग के स्कूलों में ट्रांसफर करने की मांग का ज्ञापन ट्राइबल एजुकेशन एकीकृत शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा

रायपुर (छग एमपी टाइम्स/29 दिसम्बर 2023) : ट्राइबल विभाग से एजुकेशन विभाग के स्कूलों में ट्रांसफर की मांग को लेकर ट्राइबल एजुकेशन एकीकृत शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने संघ के प्रांताध्यक्ष प्रीतम कोशले के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह एवं कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।
        
ज्ञात हो कि ट्राइबल विभाग को एजुकेशन विभाग में मर्ज कर दिए जाने के बाद शिक्षा विभाग ही स्कूलों का संचालन कर रहा है। लेकिन सभी कर्मचारियों को दो कैडर ट्राइबल और एजुकेशन में बांटा गया है जिसके वजह से ट्राइबल क्षेत्र में पदस्थ सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता सहित अन्य कर्मचारियों अधिकारियों का ट्रान्सफर एजुकेशन में नहीं हो पा रहा है और न ही एजुकेशन के कर्मचारियों अधिकारियों का ट्रान्सफर ट्राइबल क्षेत्र में हो पा रहा है। इसलिए संघ के प्रतिनिधि मंडल ने अपनी मांग को शासन के समक्ष प्रमुखता से रखते हुए अवगत कराया गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षा विभाग में पदस्थ कर्मचारी अधिकारी एजुकेशन के हों या ट्राइबल के हों, अन्य विभाग की तरह सभी कर्मचारियों की सेवा 5 वर्ष ट्राइबल क्षेत्र अनुसूचित क्षेत्र में अनिवार्य करते हुए स्थानांतरण नियम बनाने की मांग की गई है जिससे कि रोटेशन बना रहे और राज्य में पढ़ाई स्तर बेहतर हो सके। इससे शासन के ऊपर अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आएगा। संघ ने अपनी मांग को सकारात्मक बताया है। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में प्रांतीय उपाध्यक्ष वेद कुमारी यादव, प्रांतीय सचिव सर्वेश शर्मा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामेश्वर साहू, प्रांतीय महामंत्री शरद कुमार प्रधान, रायपुर संभाग प्रभारी थानेश्वर निषाद, सुनील कर, श्रवण साहू, दिलीप भास्कर, केआर मल्होत्रा, संयुक्ता प्रधान, सोमेश प्रधान, भब्यांश मल्होत्रा सहित अन्य कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।