
पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (छग एमपी टाइम्स/02 अप्रैल 2024) :
जनपद पंचायत पेण्ड्रा के उपाध्यक्ष जीवन सिंह राठौर अपने 220 समर्थकों के साथ भाजपा प्रवेश कर लिए वहीं वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र उपाध्याय के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने भाजपा प्रवेश कर लिया।
बता दें कि राज्य में कांग्रेस की भूपेश सरकार रहने के दौरान और डॉक्टर चरणदास महंत के विधानसभा अध्यक्ष रहने के दौरान जीपीएम जिले के बहुत से कांग्रेसी अपने छोटे छोटे कामों के लिए परेशान रहते थे। भ्रष्टाचार इतनी चरम सीमा पर थी कि उस भ्रष्टाचार के कारण बहुत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं होती थी। जिसके कारण विधानसभा चुनाव में एक ओर जहां बहुत से कांग्रेसियों ने खुलकर कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव का विरोध किया था, वहीं दूसरी ओर बहुत से कांग्रेसी घर बैठ गए थे जिसके कारण कांग्रेस को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था।
आज भी बहुत से कांग्रेसी दबी जुबान से कह रहे हैं कि चुनाव आने के कारण उनकी पूछ परख शुरु हुई है, लेकिन चुनाव के बाद जिले के गिने चुने कुछ नेताओं के अलावा अन्य कांग्रेसी नेताओं को नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के समक्ष अपनी पहचान बताने की समस्या से ही जूझते रहना पड़ेगा क्योंकि डॉक्टर चरणदास महंत का राजनीतिक स्टाईल यही है कि वो गिने चुने लोगों के अलावा किसी और को जानने पहचानने में दिलचस्पी नहीं रखते हैं। जबकि 2009 से लगातार डॉ. चरणदास महंत या उनका परिवार कोरबा लोकसभा का चुनाव लड़ते आया है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का यही राजनीतिक स्टाइल जीपीएम जिले के कांग्रेसियों को पसंद नहीं है क्योंकि यहां के कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी के साथ भी लंबे समय तक काम किया था और वो कांग्रेसी उसी दिन को याद करते हैं कि किस तरह से एक एक नेता और कार्यकर्ता को स्व अजीत जोगी नाम से पुकारा करते थे और बिना किसी बिचौलिए के काम किया करते थे। यही कारण है कि उपेक्षा और पहचान का दंश झेल रहे जीपीएम जिले के बहुत से कांग्रेसी भाजपा में जाने की तैयारी में हैं।
सोमवार को मरवाही में आयोजित मरवाही विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पाण्डेय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, धरम लाल कौशिक विधायक बिल्हा, प्रणव कुमार मरपच्ची विधायक मरवाही, कन्हैया सिंह राठौर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरेला पेण्ड्रा मरवाही एवं भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता के उपस्थिति में वरिष्ठ समाजसेवी नेता जीवन सिंह राठौर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पेण्ड्रा ने अपने कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक जागेश्वरी भरिया सरपंच कुड़कई, मैनार सिंह कोर्चे सरपंच जिल्दा, कुशल सिंह उरेती सरपंच महोरा, चंद्रभान सिंह कंवर सरपंच बचरवार, विनोद साहू, आनंद गुप्ता, शिवचरण साहू, कमलेश साहू, राजेंद्र गुप्ता, रमेश गुप्ता, अरदीप तिवारी, भैयालाल साहू, रामजी राठौर, शंकर राठौर, संतोष राठौर, दीनदयाल राठौर, कुन्ना सिंह राठौर, डीवन सिंह राठौर, आशीष कुमार साहू, दुष्यंत मानिकपुरी, विनोद यादव, पदम सिंह कंवर एवं अन्य 220 समर्थको के साथ भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किए। बता दें शनिवार को जीवन सिंह राठौर ने कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को भेज दिया था।
वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र उपाध्याय के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने सोमवार को मरवाही में भाजपा प्रवेश कर लिया।
उपरोक्त नेताओं के भाजपा प्रवेश से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। ऐसा माना जा रहा है कि यदि कांग्रेस डैमेज कंट्रोल के लिए ठोस नीति नहीं अपनाई तो कांग्रेस को लगातार झटका पर झटका लगता रहेगा।