छ. ग. तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेंडर 2025 का कलेक्टर ने किया विमोचन…
पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (CG MP TIMES/04 जनवरी 2025) :
छ. ग. तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला जीपीएम के वार्षिक कैलेंडर 2025 का विमोचन कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर ने कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामना देते हुए अपने उत्तरदायित्व के निर्वहन लिए सजग रहने की बात कही।
जीपीएम जिले के डीईओ जेके शास्त्री ने भी नववर्ष कैलेंडर का अनावरण करते हुए समस्त कर्मचारियों को नववर्ष की बधाई दी।
इस अवसर पर छ. ग. तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विश्वास गोवर्धन, जिला सचिव सुदर्शन भैना, सूरज चौहान अध्यक्ष पेण्ड्रा, अरविंद कुमार उर्मलिया, रविन्द्र नाथ देव, देवेंद्र शुक्ला, डीएस कोर्चे, गणेश गुप्ता, मनीष त्रिपाठी, आशीष केशरवानी, प्रेमचन्द पोट्टाम, प्रकाश पैकरा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।