छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सपरिवार रतनपुर में मां महामाया देवी का दर्शन कर राज्य के खुशहाली की कामना की

पेण्ड्रा/रतनपुर (छ.ग. एम.पी. टाइम्स/23 दिसम्बर 2023) : छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पहुंचे शनिवार को धार्मिक नगरी रतनपुर पहुंचे। वहां उन्होंने सपरिवार मां महामाया देवी का दर्शन कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर राज्य की खुशहाली का कामना की। मंत्री जायसवाल श्री बूढ़ा महादेव मंदिर में भगवान शिव की पूजा किए और श्रीमद् विष्णु महायज्ञ में शामिल होकर श्री विष्णु महायज्ञ की परिक्रमा भी किए। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर सुनील जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

मंत्री बनने के बाद गृह ग्राम रतनपुर आगमन पर श्याम बिहारी जायसवाल का हुआ भव्य स्वागत

बता दें कि मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल खड़गवां ब्लॉक के ग्राम रतनपुर के रहने वाले हैं। विष्णुदेव साय सरकार में मंत्री बनने के बाद श्याम बिहारी जायसवाल शनिवार को अपने गृह ग्राम रतनपुर पहुंचे। यहां लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ शैली की भव्य झांकी निकाली गई। लोगों ने नाच गाकर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का अभिनंदन किया। इस मौके पर श्याम बिहारी जायसवाल के समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। 

परिजनों ने तिलक लगाकर श्याम बिहारी जायसवाल का स्वागत किया। इस मौके पर मंत्री जी ने अपने सभी ग्रामवासियों का आभार जताया। रतनपुर की जनता भी मंत्री जी से मिलने के लिए आतुर दिखी। लोगों का प्यार देखकर मंत्री जी काफी अभिभूत दिखे। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि मैं अपने क्षेत्र के विकास के लिए और यहां के लोगों के लिए हमेशा की तरह समर्पित रहूंगा।