छत्तीसगढ़ मेडिकल कैशलेस कर्मचारी कल्याण संघ ने कार्यकारिणी विस्तार कर विनोद सिंह को प्रदेश संरक्षक, आजूराम सिन्हा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मंजूलता सोरी को वरिष्ठ महामंत्री बनाया…,जिला संयोजकों की भी हुई नियुक्ति…
रायपुर। (CG MP TIMES/26 नवंबर 2024) :
छत्तीसगढ़ मेडिकल कैशलेस कर्मचारी कल्याण संघ ने संघ का विस्तार करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी में कुछ महत्वपूर्ण पदों पर विस्तार करते हुए बस्तर से विनोद सिंह को प्रदेश संरक्षक, दंतेवाड़ा से आजूराम सिन्हा को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, राजनांदगाव एवं कांकेर से मंजूलता सोरी को वरिष्ठ महामंत्री के पद का दायित्व सौंपा।
वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी कुछ प्रमुख साथियों को जिले की जिम्मेदारी सौपी गई। जिसमें अयाज खान कवर्धा जिला सयोजक (कृषि विभाग), कोरिया जिले से भूपसाय सिंह (स्वास्थ विभाग) को जिला संयोजक, कांकेर से शेष कुमार उइके को जिला संयोजक, मोहला मानपुर जिले से जोगी राव खोबरागड़े को एवं खैरागढ़ से ओमप्रकाश पटेल को जिला संयोजक का दायित्व सौंपा गया। प्रदेश अध्यक्ष उषा चंद्राकर ने सभी पदाधिकारियों को नए दायित्वों के लिए बधाई दिया। उक्त जानकारी प्रदेश संयोजक पीयूष कुमार गुप्ता ने दी।