
रायपुर (CG MP TIMES/22 जुलाई 2024) :
ट्राइबल विभाग से एजुकेशन विभाग में ट्रांसफर का कोई भी नियम नहीं है। विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षा विभाग के सवालों का जवाब देते हुए इसे स्पष्ट कर दिया है। कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि एजुकेशन विभाग से ट्राइबल विभाग में और ट्राइबल विभाग से एजुकेशन विभाग में ट्रांसफर का कोई नियम नहीं है।
लिखित जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि ट्राइबल विभाग से एजुकेशन विभाग और एजुकेशन विभाग से ट्राइबल विभाग में पदस्थ शिक्षकों के स्थानांतरण का कोई नियम नहीं है। भविष्य में ऐसे नियम और नीति बनाने की योजना भी अभी नहीं है। मुख्यमंत्री ने ये भी स्पष्ट किया है कि ट्राइबल विभाग में पदस्थ शिक्षकों का शिक्षा विभाग में संविलियन भी नहीं किया गया है।