छतीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सचिन तिवारी ने GPM जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया, तहसील अध्यक्षों का मनोनयन किया गया

पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (छग एमपी टाइम्स/08 फरवरी 2024) :
दिनांक 8-02-2024 को छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 249 जिला- गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के जिलाध्यक्ष सचिन तिवारी द्वारा संघ के संविधान के नियम 10 के तहत जिलास्तर एवं तहसील/विकासखंड की नवीन कार्यकारिणी घोषित की एवं विभिन्न प्रकोष्ठ एवं पदों के जिला संयोजक की घोषणा की गई।

जिसके अंतर्गत जिला संरक्षक के पद पर कमाल खान (सेवानिवृत्त शिक्षक), डॉ संजीव कुमार शुक्ला (विकासखंड शिक्षा अधिकारी गौरेला), नागेंद्र मणि त्रिपाठी(व्याख्याता), संजय कुमार पाठक (व्यायाम अनुदेशक) को जिला संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी प्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष के पद पर विशाल सिंह ठाकुर (शिक्षक), आशुतोष शर्मा (शिक्षक), विनोद कुमार राय (शिक्षक), दीपक कुमार तिवारी(सहायक ग्रेड 3) की नियुक्ति की गई। अशोक पांडेय (शिक्षक) को जिला कोषाध्यक्ष एवं प्रीतम कोसले (शिक्षक) को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई। इसी प्रकार अभियंता संघ के जिला संयोजक के रूप में m विजेंद्र कुमार बलभद्रे(उप अभियंता जनपद पंचायत गौरेला) को जिम्मेदारी दी गई। जनार्दन मंडल को पटवारी संघ के जिला संयोजक, राकेश कुमार गुप्ता को लिपिक संघ के जिला संयोजक, अरविंद शुक्ला को व्यायाम शिक्षक संघ का जिला संयोजक, मुकेश सिंह ठाकुर को छात्रावास अधीक्षक संघ का जिला संयोजक, पीयूष गुप्ता को शिक्षक संघ का जिला संयोजक, के.पी. बाजपेयी जी को राजस्व विभाग कर्मचारी संघ का जिला संयोजक, आर.के. ध्रुव को दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त सिद्धार्थ कुमार गुप्ता (सहायक ग्रेड 2 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था डाइट पेण्ड्रा) को तहसील शाखा पेण्ड्रा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया एवं तुलसीदास महिलांगे (शिक्षक पूर्व माध्यमिक शाला अमारु विकासखंड पेण्ड्रा) को तहसील शाखा गौरेला का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नई नियुक्ति के सम्बंध में जिलाध्यक्ष सचिन तिवारी द्वारा सभी कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई एवं भविष्य में कर्मचारी हित में एकता बल के साथ कर्मचारी हित के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया गया।