रायपुर (छग एमपी टाइम्स/02 जनवरी 2024) :
छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिलकर नव वर्ष की बधाई दी छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी अखिलेश सोनी भी उपस्थित थे।
स्वास्थ मंत्री ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सृदृढ करने हेतु संघ के प्रतिनिधि मंडल से सहयोग की अपेक्षा की गई, जिसमें संघ ने आश्वस्त किया कि स्वास्थ्य सेवा का लाभ जन जन तक पहुंचाने कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे।
प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से संघ के संरक्षक ओपी शर्मा, प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा, एसएस सोनी जिला अध्यक्ष, एसपी देवांगन उप प्रांताध्यक्ष, अश्वनी गुरदेक, र्डॉ गोकुल सरकार, डॉ गणेश दास अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ट, बीके शुक्ला वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष, आरपी यादव प्रांतीय सचिव, चेतन सिन्हा, सतीश पसेरिया अध्यक्ष, सुमित दुबे संभागीय अध्यक्ष, वंशपति पटेल, संजय सोनी, ए मारकंडे, अमृत निषाद, नरेंद्र वर्मा इत्यादि शामिल थे।