रायपुर (छग एमपी।टाइम्स/11 फरवरी 2024) :
आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री के बाद आदिवासी समाज से राज्यसभा सांसद का प्रत्याशी देकर भाजपा ने छत्तीसगढ़ में बड़ा दांव खेलते हुए संदेश दिया है कि वो आदिवासी, दलित, पिछड़ा, सामान्य सहित सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है।
बीजेपी ने छत्तीसगढ़ से देवेंद्र प्रताप सिंह को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। देवेंद्र प्रताप सिंह लैलूंगा, रायगढ़ से हैं। उनके के पिता स्व. सुरेन्द्र प्रताप सिंह का बतौर विधायक दो दशक से भी अधिक कार्यकाल रहा। सुरेन्द्र प्रताप सिंह कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते थे। स्व. सुरेन्द्र प्रताप सिंह एक बार राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं।
देवेन्द्र प्रताप ने काफी अरसे पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया और तब से पार्टी के लिए समर्पित बने हैं। बीते पंचायत चुनाव में देवेन्द्र प्रताप ने चुनाव लड़ा, वे जिला पंचायत के सदस्य हैं। उनकी साफ-सुथरी छवि है।