गुरु पूर्णिमा में स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य ने कहा : गुरु एक दिव्य चेतन प्रवाह है, जीवन में गुरु का होना आवश्यक होता है…,गुरु पूर्णिमा पर्व पर गायत्री परिवार के युवा संगठन दिया ग्रुप ने गुरु पूजन के साथ गायत्री महायज्ञ का किया आयोजन…    

पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (CG MP TIMES/21 जुलाई 2024) :
अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा संगठन डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन दिया ग्रुप ने 21 जुलाई को पेण्ड्रा के मरवाही मार्ग स्थित शंकर मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व पर गुरु पूजन एवं गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया।

सुबह 10 बजे से गुरु पूजन के साथ महायज्ञ में संगठन के कार्यकर्ता एवं नगर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आहुति प्रदान की।   कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य कामता प्रसाद महाराज ने गुरु पूर्णिमा के महत्व को बताते हुए कहा कि गुरु वह जो जीवन को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। जीवन में गुरु का होना अति आवश्यक होता है। गुरु एक दिव्य चेतन प्रवाह है, गुरु पूर्णिमा का यह पर्व अनुशासन एवं ज्ञान का पर्व भी है। गुरु के निर्देशों का पालन शिष्य का परम धर्म है।

इस अवसर पर महायज्ञ कार्यक्रम का संचालन विस्तारक दिया ओमप्रकाश बलभद्र ने किया। गुरु पूर्णिमा पर्व के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित जनों में स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य कामता महाराज, मंडल संचालक मुकेश जायसवाल, रश्मि जायसवाल, जिला संयोजिका कंचन सिंह, सह संयोजिका सुनीता रजक, रमेश नेताम, नत्थू प्रसाद गुप्ता, मीडिया प्रमुख नवीन विश्वकर्मा, किरण जायसवाल, रिंकी जायसवाल, रामदुलारे राठौर, रेखा राठौर, कुमारी निधि राठौर, मालती उदय, श्वेता मिश्रा, वैशाली पांडेय, मीनू पांडेय, संध्या निर्मलकर, उमेश रजक गिरवर, मधु अग्रवाल, मूलचंद कुशराम, लालचंद, रमाकांत जायसवाल, टीकम पटेल, हेमा पुरी, साक्षी साहू, राजेश चौधरी, समृद्धि जायसवाल इत्यादि उपस्थिति थे।