गायत्री परिवार की युवा शाखा दिया ग्रुप ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर वर्कशॉप आयोजित किया…

गायत्री परिवार की युवा शाखा दिया ग्रुप ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर वर्कशॉप आयोजित किया…

पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (CG MP TIMES/23 नवंबर 2024) :अखिल विश्व गायत्री परिवार अंतर्गत युवा शाखा डिवाइन ग्रुप दिया जिला जीपीएम मंडल के द्वारा पेण्ड्रा शहर के तीन विद्यालयों में 22 नवंबर को व्यक्तित्व विकास, समय प्रबंधन, नशा मुक्ति, युवा कौन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका  विषय का डिवाइन वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

यह वर्कशॉप हायर सेकंडरी स्कूल सरकारी पारा, मल्टी परपज स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पेण्ड्रा में कार्यशाला कोरबा दिया टीम के द्वारा संपन्न हुआ।

कार्यशाला में तीनों स्कूलों के बच्चों ने उत्साह पूर्वक भागीदारी निभाई। इस मौके पर बच्चों को संबोधित करते हुए दिया प्रदेश विस्तारक छ.ग. कन्हैया चौहान ने कहा कि सफलता जीवन में सौभाग्य की तरह आता है और यह मेहनत, लगन, अच्छे आचरण, संस्कार, सकारात्मक सोच से प्राप्त होता है।

दिया संयोजक मंडल सदस्य सविता साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि बिना संघर्ष जीवन में सफलता नहीं मिलती। तनाव से बचें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

प्रचारक छ.ग. दिया खिलावन पटेल ने गीतों के माध्यम से नशा मुक्ति विषय पर जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि युवा इस नशे रूपी राक्षस से दूर रहें। गुटखा, तंबाकू, जर्दा, शराब यह जीवन को नष्ट करने वाले होते हैं। युवाओं को अपने दिव्यता का बोध होना चाहिए। इस मौके पर व्यक्तित्व परिष्कार विषय को रोचक उदाहरण के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

तीनों कार्यशाला में कार्यक्रम का संचालन डिवाइन ग्रुप जीपीएम जिला संयोजक कंचन सिंह ने किया। वर्कशॉप के आयोजन में प्रमुख योगदान जिला संयोजक कंचन सिंह, प्रांत दिया छ.ग. से सविता साहू, खिलावन पटेल, कन्हैया चौहान, जिला कोषाध्यक्ष आनंद साहू पेण्ड्रा, सहसंयोजक दिया छ.ग. ओमप्रकाश बलभद्रे, जिला सदस्य राम बहादुर सिंह, मुकेश जायसवाल, किरण जायसवाल, गोलवती उईके, सुषमा साहू, सुनीता बलभद्र, वर्कशॉप में स्कूल के प्राचार्य वीके वर्मा, प्राचार्य एलपी डाहिरे, प्राचार्य कृष्ण कुमार रजक, सुनीता तिवारी, शिक्षक जुनैद हसन, दशमीत कौर, सावित्री शुक्ला, सुरेश साहू, आरएस आर्मो का योगदान रहा।