पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (छग एमपी टाइम्स/11 फरवरी 2024) :
ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस व्हॉलीबाल प्रतियोगिता 2023-24 के लिए शास. क.उ.मा.सकोला (पेण्ड्रा) जिला जीपीएम के व्यायाम शिक्षक रितेश सिंह का चयन छत्तीसगढ़ की टीम में लगातार दूसरी बार हुआ है।प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 22 फरवरी 2024 को बालेवाड़ी, पुणे महाराष्ट्र में होगा।
बता दें कि रितेश सिंह जिमनास्टिक के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पदक विजेता रहे हैं। इससे पूर्व में एथलेटिक्स वर्ष 2021 में भी ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स 100 मीटर में भी इनका चयन हुआ था। रितेश सिंह इसके अलावा खो – खो, जिमनास्टिक के अविभाजित मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय पदक विजेता रहे हैं। रितेश सिंह वर्ष 1999 से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकोल में पदस्थ है इस विद्यालय से विभिन्न खेल जैसे टेबल टेनिस वॉलीबॉल फुटबॉल से भी राष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं। रितेश सिंह की कोचिंग के फल स्वरुप शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय सकोल में जिम्नास्टिक खेल में विगत 23 वर्ष में प्रदेश को लगभग 267 राष्ट्रीय खिलाड़ी जिमनास्टिक खेल में दिए हैं जो कि किसी एक विद्यालय के लिए अद्भुत कीर्तिमान है पिछले 23 वर्ष से स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 23वीं बार चैंपियनशिप 14 वर्ष बालिका, 17 वर्ष बालिका, 19 वर्ष बालिका में जीती है। रितेश सिंह का ऑल इंडिया लेवल की प्रतियोगिता में चयन होने से जिले के जिला शिक्षा अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, संस्था के प्राचार्य एएस पैकरा, अक्षय नामदेव, केआर सिंह, निशा पाण्डेय सहित समस्त स्टाफ ने बढ़ाई एवम् शुभकामनाएं दी है।