“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत गायत्री परिवार के युवा संगठन दिया ग्रुप ने संस्कृत विद्यालय अड़भार में किया वृक्षारोपण…    

पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (CG MP TIMES/28 जुलाई 2024) :
अखिल विश्व गायत्री परिवार का युवा संगठन डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन दिया, दिव्य भारत युवा संघ मंडल गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के द्वारा पेण्ड्रा से मरवाही मार्ग में स्थित वासुदेव वैदिक संस्कृत विद्यालय अड़भार के प्रांगण में फलदार पौधे आम, आंवला, अमरूद, कटहल, अशोक, जामुन, गुलमोहर, लीची इत्यादि फलदार पौधे रोपे।

कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार युवा शाखा डिवाइन ग्रुप जिला संयोजिका कंचन सिंह ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के उद्देश्य को बताते हुए मथुरा सोनी ने बताया कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में अनेक गतिविधियां संगठन के द्वारा चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण कार्य भी राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है। दिया संगठन के संरक्षक आनंद साहू ने भी क्षेत्र के युवाओं को वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में योगदान देने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि केवल पेड़ लगाने के साथ सुरक्षा का भी संकल्प लें। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पेण्ड्रा नगर के कई समाजसेवी उपस्थित हुए जिसमें प्रमुख रूप से सत्य प्रकाश फरमानिया, धर्म प्रकाश अग्रवाल, कृष्णाकर मिश्रा, मथुरा सोनी गौरेला, आनंद साहू, मंडल संचालक मुकेश जायसवाल, वी क्लब की पूर्व अध्यक्ष कविता थदलानी, जिला सह संयोजिका सुनीता रजक, विद्यालय प्राचार्य पंडा, ब्लॉक संयोजिका पेण्ड्रा अंजलि पटेल, शालिनी पटेल, सुषमा साहू, सुनीता साहू, डिवाइन ग्रुप मंडल दिया जीपीएम के द्वारा विद्यालय के बच्चों को निशुल्क फल एवं खाद्य सामग्री का वितरण भी किया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।