उप मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर भटककर दूसरी जगह लैंडिंग हुआ…,बाइक से लिफ्ट लेना पड़ा उप मुख्यमंत्री को…

रायपुर (छग एमपी टाइम्स/19 अप्रैल 2024) :
कवर्धा में उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा का चौपर लैंडिंग के दौरान रास्ता भटक गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने गृह क्षेत्र कवर्धा के दौरे पर थे। उनका चौपर पूर्व नियोजित स्थल न्यू पुलिस लाइन के हैलीपेट पर उतरना था। लेकिन  हैलीपैड की जगह उतार दिया।

दरअसल गृहमंत्री विजय शर्मा के लिए न्यू पुलिस लाईन हैलीपेड में सुरक्षाकर्मी भी तैनात थे, लेकिन न्यू पुलिस लाइन के हैलीपेड के बजाय उनका चौपर पीजी कालेज के हैलीपेड पहुंच गया। हालांकि गृहमंत्री ने लैंडिंग से पूछा कि क्या उन्हें फिर से न्यू पुलिस लाईन हैलीपेड ले जाये जाय, लेकिन गृहमंत्री ने पायलट को कहा, कि अगर यहां भी लैंडिंग करा दिया जाये, तो कोई दिक्कत नहीं। जिसके बाद पीजी कालेज में ही गृहमंत्री के चौपर की लैंडिंग करा दी गयी।

पीजी कालेज में उस वक्त एक भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं थी। जिसके बाद उप मुख्यमंत्री ने वहीं पास में खड़े एक युवक से बाइक में लिफ्ट ली और फिर सांसद प्रत्याशी संतोष पांडेय के निवास पर पहुंचे। हालांकि बाद में पत्रकारों से बातचीत में उप मुख्यमंत्री ने सुरक्षा की चूक से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि कंफ्यूजन की स्थिति से ऐसी परिस्थिति निर्मित हुई। कवर्धा उनका घर है, इसलिए उन्हें कहीं भी उतार दिया जाये, वो हर जगह पर सुरक्षित हैं।