आईपीएस जीपी सिंह बहाल, राज्य सरकार ने बहाली का जारी किया आदेश…,भूपेश बघेल सरकार के सभी साजिशों से बरी हुए जीपी सिंह…,डीजी की रेस में शामिल हुए जीपी सिंह…

आईपीएस जीपी सिंह बहाल, राज्य सरकार ने बहाली का जारी किया आदेश…,भूपेश बघेल सरकार के सभी साजिशों से बरी हुए जीपी सिंह…,डीजी की रेस में शामिल हुए जीपी सिंह…

रायपुर (CG MP TIMES/19 दिसम्बर 2024) :
1994 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह को राज्य सरकार ने बहाल कर दिया है। केंद्र सरकार से मिले बहाली के आदेश के बाद अब राज्य सरकार ने भी उनकी बहाली का आदेश जारी कर दिया है। गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि 20 जुलाई 2023 को जारी सभी आदेश को निरस्त करते हुए सभी परिणामी लाभों के साथ जीपी सिंह (गुरजिंदर पाल सिंह) को बहाल करने का आदेश दिया गया है।

बता दें कि जीपी सिंह पर आय से अधिक संपत्ति, राजद्रोह और ब्लैकमेलिंग केस में कार्रवाई की गई थी। अब नौकरी मिलते ही जीपी सिंह डीजी की रेस में भी शामिल हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह आदेश केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) के निर्णय के आधार पर दिया है। गृह मंत्रालय ने 20 जुलाई 2023 को जारी निलंबन आदेश को रद्द करते हुए उन्हें उसी दिनांक से फिर से उनके पद पर बहाल कर दिया है।

दरअसल, जुलाई 2023 में केंद्र ने उनकी सेवा समाप्त कर अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी थी। 1994 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के अधिकारी गुरजिंदर पाल सिंह (GP सिंह) को 20 जुलाई 2023 को गृह मंत्रालय के आदेश पर सेवानिवृत्त कर दिया गया था। ये रिटायरमेंट प्रदेश में तब की कांग्रेस सरकार की रिपोर्ट के आधार पर हुआ था।

इस आदेश को जीपी ने सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (कैट) में चुनौती दी थी। उनकी अनिवार्य सेवानिवृत्ति आदेश को कैट ने गलत बताया। उन्हें बहाली का आदेश दिया। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भी सारे केस खत्म कर दिए हैं।